32 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

कौन हैं नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ की सिंगर? डबल मीनिंग गानों से है पुराना नाता

मुंबई। संजय दत्त और नोरा फतेही (Nora Fatehi) की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादितों में घिर चुका है। गाने पर कार्रवाई करने की बात की जा रही हैं और मेकर्स ने पहले ही गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के पीछे वास्तविक लोग कौन हैं?

यह भी पढ़ें-गोविंदा की इस हरकत पर चढ़ गया था संजय दत्त का पारा, गुस्से में देने लगे थे गाली

इस गीत के हिंदी बोल किसी साधारण लेखक ने नहीं, बल्कि उस गीतकार ने लिखे हैं जिनके गीत से सजी फिल्म को ऑस्कर भी मिला और कई फिल्में ब्लॉकबस्टर भी रही। ये गीतकार हैं रकीब आलम। इसे आवाज देने वालीं सुप्रसिद्ध गायिका मंगली हैं।सत्यवती राठौड़ ही मंगली हैं, जिन्हें प्यार से उनके फैंस मंगली कहकर बुलाते हैं।मंगली ने नोरा फतेही और संजय दत्त के साथ ‘सरके चुनर’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है।

टीवी प्रेजेंटर के तौर पर करियर शुरू करने वाली मंगली दक्षिण भारत में अपनी भारी लेकिन हाई-पिच आवाज के लिए जानी जाती हैं। अब बात करते हैं गीतकार रकीब आलम की। रकीब आलम हिंदी सिनेमा के जाने-माने गीतकार हैं, जो ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लेकर ऑस्कर-विजेता फिल्मों के लिए गीत लिख चुके हैं। विवाद के बाद रकीब का कहना है कि यह गीत वे लिखना नहीं चाहते थे, लेकिन डायरेक्टर के कहने पर कन्नड़ भाषा में लिखे गीत को वर्ड-टू-वर्ड ट्रांसलेट कर दिया था।

गीतकार रकीब आलम ने वर्तमान विवादित गीत से भले ही दूरी बना ली हो, लेकिन उनके करियर का ग्राफ ‘डबल मीनिंग’ और बोल्ड गानों से अछूता नहीं रहा है। उदाहरण के तौर पर ऑस्कर विजेता ‘स्लमडॉग मिलेनियर का चर्चित गीत ‘रिंग-रिंग रिंगा’ अपनी चुलबुली धुन के पीछे छिपे संकेतों के कारण आज भी चर्चा में रहता है।

Tag: #nextindiatimes #NoraFatehi #SanjayDutt

RELATED ARTICLE