34 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

चंद्रमा का मीन राशि में प्रवेश करियर में प्रदान करेगा स्थिरता, पढ़ें आज का राशिफल

मेष: ग्यारहवें भाव में वक्री बुद्धदेव का प्रभाव होने से आज तकनीकी उलझनों को सुलझाने में समय लग सकता है। किसी को भी महत्वपूर्ण ईमेल या संदेश भेजने से पहले उसकी दो बार जांच अवश्य करें। दोपहर तक टीम के साथ मिलकर काम करना तय रहेगा, लेकिन रात को किसी भी नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने से बचें।

वृषभ :दिन के पहले भाग में अपनी पुरानी पेशेवर गलतियों को सुधारने और अधूरे प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने पर पूरा जोर दें। दसवें भाव में बुद्धदेव वक्री हैं, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद करते समय ज्यादा सावधानियां बरतें। वक्री काल के दौरन नए कॉन्ट्रैक्ट्स पर हस्ताक्षर करने में जल्दीबाजी न करें।

मिथुन :आज सुबह कानूनी दस्तावेज या करियर से जुड़ी बारीकियों की गहराई से जांच कर लें। वक्री बुधदेव के प्रभाव के कारण कोई भी बड़ा पेशेवर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। शाम होते ही जिम्मेदारी आपका पूरा ध्यान मांगेगी। यदि कोई गुरु आपकी आलोचना करे, तो साकारात्मक रूप में स्वीकार करें।

कर्क :सुबह के समय पुराने रिकॉर्ड्स को अपडेट करें और लंबित कार्यों को निपटाने में समय बिताएं। वक्री बुधदेव के कारण संवाद में स्पष्टता रखना बहुत जरूरी है, वरना कोई महत्वपूर्ण जानकरी मिस हो सकती है। दोपहर के बाद आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा और आप बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

सिंह :आज की सुबह ग्राहकों या क्लाइंट्स के साथ बातचीत के लिए अच्छी है, लेकिन बारिक जानकारी को दोबारा जांचना ना भूलें। शाम को आपका ध्यान रिसर्च और बैकएंड मैनेजमेंट पर अधिक रहेगा। वक्री बुध के कारण डेटा सुरक्षा और वित्तीय रिकॉर्ड का सत्यपान जरूर करें। व्यावसायिक सहयोग की सलाह को ध्यान से सुनें।

कन्या:सुबह का समय तकनीकी खराबियों को सुधारने या संगठनात्मक कार्यों को निपटाने के लिए बेहतर है। शाम को आपके करियर की सफलता टीम के साथ मिलकर काम करने की क्षमता पर निर्भर करेगी। वक्री बुध के कारण ग्राहकों के साथ संवाद की पुष्टि अवश्य करें और नए सौदे पर हस्ताक्षर करने में देर करना ही बुद्धिमनी होगी।

तुला:आज की सुबह नए विचारों के मंथन के लिए अच्छी है, लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट अभी शुरू न करें। शाम को डिटेल्स पर ध्यान देना ही सफलता दिलाएगा। वक्री बुध के कारण डेटा एंट्री और टास्क लिस्ट को दोबारा चेक करें। किसी पूर्व सहकर्मी से प्रोजेक्ट से जुडी कोई महत्वपूर्ण लीड मिल सकती है।

वृश्चिक :सुबह ऑफिस लॉजिस्टिक्स या रिमोट वर्क से जुड़े कार्यों को संभालें। शाम को आपकी सफलता, आपकी रचनात्मक सूझ-बूझ पर निर्भर करेगी। वक्री बुध के कारण नए अभियान का शुभारंभ करने के लिए अपने पुराने विचारों को ही बेहतर बनाने पर काम करें। अधिकारियों के साथ पेशेवर तालमेल बना रहेगा।

धनु:नेतृत्व करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन संचार माध्यमों में तकनीकी खराबी के प्रति सतर्क रहें। सुबह ईमेल और अल्पकालिक कार्य निपटाने के लिए अच्छी है। शाम की सफलता आपकी आंतरिक स्थिरता और घर-ऑफिस के बीच संतुलन पर निर्भर करेगी। किसी पुराने संपर्क से काम का नया टिप मिल सकता है।

मकर:मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और पारिवारिक जीवन दोनों पर ध्यान देने का है। नौकरीपेशा लोगों को सराहना या पुरस्कार मिल सकता है। घर का माहौल शांत और सकारात्मक रहेगा। यह संतुलन आगे चलकर आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। जिम्मेदारियों को निभाते हुए आगे बढ़ने का यह अच्छा समय है।

कुंभ :कार्यक्षेत्र में आप चर्चा का केंद्र रहेंगे, लेकिन अपनी राशि में वक्री बुद्धदेव के कारण संवाद में बहुत सावधानियां बरतने की जरुरत है। सुबह व्यक्तिगत कार्य निपटाएं। शाम को वित्तीय रिपोर्ट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट को सही करने पर ध्यान दें। किसी पुराने मेंटर से संसाधनों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है।

मीन: सुबह का समय रिसर्च और बैकएंड कार्यों के लिए श्रेष्ठ है। शाम को आपकी सफलता व्यक्तिगत नेतृत्व और अनुशासन पर निर्भर करेगी। वक्री बुध के कारण अपनी आत्म-प्रस्तुति में सुधार करें। कोई पुराना बॉस या गुरु आपके काम की आलोचना कर सकता है, सकारात्मक सीख के रूप में लें।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button