टेक्नोलॉजी डेस्क। Apple ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें AirPods Max 2 के नाम से पेश किया है। ये नए हेडफोन साल 2020 में लॉन्च हुए AirPods Max का अपग्रेडेड वर्जन बताए जा रहे हैं। इस बार कंपनी ने इसमें नया H2 चिप दिया है, जो बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस, एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन और कई स्मार्ट फीचर्स ऑफर कर रहा है।
यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
नए वाले AirPods Max 2 में H2 चिप के चलते ऑडियो क्वालिटी और ओवरऑल एक्सपीरियंस को काफी जबरदस्त बनाया गया है। साथ ही अब इनमें बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) देखने को मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि नए वाले हेडफोन में ANC पहले के मुकाबले 1.5 गुना ज्यादा इफेक्टिव हो गया है, जिससे फ्लाइट या पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे शोर वाले एरिया में भी क्लियर आवाज मिलती है।

इतना ही नहीं नए वाले AirPods Max 2 में अपग्रेडेड ऑडियो प्रोसेसिंग मिलती है। इसमें नया हाई डायनामिक रेंज एम्प्लीफायर मिल रहा है, जो क्लीन और डिटेल्ड साउंड ऑफर करता है। हेडफोन में रिफाइंड ट्रांसपेरेंसी मोड भी है। नया DSP एल्गोरिद्म आसपास की आवाज को ज्यादा नेचुरल तरीके से सुनने में हेल्प करता है।
वहीं, USB-C के जरिए कनेक्ट करने पर 24-bit/48kHz लॉसलेस ऑडियो सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा हेडफोन में गेमिंग और वीडियो के दौरान ऑडियो लेटेंसी काफी कम कर दी गई है, जिससे सिंक बेहतर रहता है। नए वाले हेडफोन आसपास के माहौल के हिसाब से ANC और Transparency को खुद एडजस्ट कर सकते हैं। आप जैसे ही किसी से बातचीत करना स्टार्ट करते हैं तो म्यूजिक ऑटोमैटिकली कम हो जाता है। हेडफोन में मौजूद डिजिटल क्राउन से ही फोटो क्लिक या वीडियो रिकॉर्ड कंट्रोल करने की सुविधा मिल रही है।
Tag: #nextindiatimes #AirPodsMax2 #Apple #Technology




