टेक्नोलॉजी डेस्क। iQOO ने हाल ही में अपना नया 5G फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने iQOO Z11x के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस की पहली सेल शुरू हो गई है। ये डिवाइस अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन है। इसमें अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी भी देखने को मिल रही है।फोन में एक सुपर-स्मूथ डिस्प्ले भी है जिसके साथ ढेर सारे सॉफ्टवेयर और कैमरा AI अपग्रेड भी मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत
iQOO के इस जबरदस्त फोन में 6.76-इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी ऑफर कर रहा है। फोन में TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफ़िकेशन भी मिल रहा है।फोन में एक अपग्रेडेड Eye Comfort मोड भी दिया गया है, जिसे लंबे समय तक यूज करने पर आंखों पर पड़ने वाले जोर को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल रहा है, जिसे 8GB तक की LPDDR4x RAM के साथ पेश किया गया है। साथ ही फोन में 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 है।
कीमत की बात करें तो iQOO Z11x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। डिवाइस के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है, जबकि टॉप मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। SBI और Axis क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #iQOOZ11x #iQOO




