35.3 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

IPL 2026 में अंतिम बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज, अगले सीजन में नहीं दिखेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 का रोमांच चरम पर है लेकिन यह सीजन क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ा भावुक करने वाला होगा। लीग के इतिहास के कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने सालों तक मैदान पर राज किया, अब इस रंगीन सफर को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। बढ़ती उम्र और गिरती फॉर्म के बीच ये 5 दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन के बाद क्रिकेट के सबसे बड़े मंच से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, जानें आंकड़े

एमएस धोनी:

आईपीएल के इतिहास में ‘थाला’ के नाम से मशहूर एमएस धोनी सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार खिताब दिलाने वाले धोनी ने पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की मदद के लिए फिर से कमान संभाली थी। हालांकि अब 2026 में वह पूरी तरह से एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे।

अजिंक्य रहाणे:

KKR ने एक बार फिर अनुभवी अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताया है और उन्हें टीम में बनाए रखा है। 37 साल के रहाणे का यदि इस सीजन में उनका बल्ला शांत रहा, तो शायद ही कोई अन्य फ्रेंचाइजी अगले मेगा ऑक्शन में उन पर दांव लगाएगी।

इशांत शर्मा:

इशांत शर्मा का टी20 करियर पिछले कुछ समय से संघर्षपूर्ण रहा है। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए वह काफी महंगे साबित हुए थे।37 वर्षीय इशांत के लिए आईपीएल 2026 ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा है। अगर वह अपनी गेंदबाजी में पुरानी धार वापस नहीं ला पाते, तो यह उनका अंतिम आईपीएल हो सकता है।

मार्कस स्टोइनिस:

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को पंजाब किंग्स ने भारी-भरकम राशि पर रिटेन किया है। हालांकि वह एक मैच-विजेता खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई है।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports

RELATED ARTICLE

close button