मेष: महाशिवरात्रि मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। धन के मामलों लाभ मिल सकता है। करियर और व्यापार में खूब उन्नति होगी नई नौकरी की इच्छा पूरी हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ :आज आपकी स्थिरता और धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी । आप गहरी सोच और प्रैक्टिकल नजरिए से हर काम को अंजाम देंगे। स्वभाव में जिद्दीपन लाने से बचें। दूसरों की छोटी बातों या आलोचना को दिल पर लगाकर अपना मूड खराब न करें। शुक्रदेव आपके कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं, जो कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ाएंगे ।
मिथुन :आपकी बातचीत करने की कला और तालमेल बिठाने की क्षमता आज बहुत शानदार रहेगी । एक साथ बहुत सारे काम हाथ में लेने से मानसिक थकान हो सकती है। अपनी उम्मीदों को हकीकत के करीब रखें ।बुधदेव के प्रभाव से आप बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे। टीम वर्क में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी ।जोश में आकर फिजूलखर्ची न करें। अपने फाइनेंशियल गोल्स को रिव्यू करना आपके लिए फायदेमंद होगा ।
कर्क :आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन आज आपको रुके हुए कामों को निपटाने में पूरी मदद करेंगे ।छोटी-मोटी रुकावटों पर इमोशनल होकर रिएक्ट करने से बचें। खुद को जरूरत से ज्यादा थकाने की गलती न करें । ऑफिस में आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना होगी। डेली रूटीन को बेहतर बनाने पर ध्यान दें ।धन के मामले में सोच-समझकर प्लानिंग करें। फालतू के खर्चों पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है ।
सिंह :ज्यादा कॉन्फिडेंस में आकर जल्दबाजी भरे फैसले न लें। अपने अहंकार को रिश्तों या काम के बीच न आने दें ।सूर्यदेव आपके पार्टनरशिप भाव में गोचर कर रहे हैं, जो करियर में तरक्की के नए रास्ते खोल सकते हैं ।आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतें। स्टेटस दिखाने के लिए अचानक से कोई बड़ा खर्च या निवेश न करें ।एनर्जी लेवल तो बढ़िया रहेगा, लेकिन मानसिक बेचैनी से बचने के लिए थोड़ा समय शांति में बिताएं ।
कन्या:इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर बन रहे राजयोगों के प्रभाव से जमीन, भवन और वाहन से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। करियर के मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके भविष्य की दिशा तय करेगी।
तुला: तुला राशि वालों के लिए दिन चारों ओर से सुखद रहने वाला है। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल होगा। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।
वृश्चिक: आपकी इच्छाशक्ति और प्रैक्टिकल सोच आज बहुत मजबूत रहेगी। आप किसी भी काम को गहराई से सुलझाने में सफल होंगे। पैसों से जुड़े फैसलों में ज्यादा इमोशनल न हों। ज्यादा आत्मविश्वास में छोटी बारीकियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता । मंगलदेव आपके तीसरे भाव में बैठे हैं, जो आपके साहस और पराक्रम को बढ़ा रहे हैं। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है ।
धनु:आप आज काफी ऊर्जावान और पॉजिटिव महसूस करेंगे। चंद्रदेव आपकी ही राशि में बैठे हैं, जो आपके उत्साह को बढ़ा रहे हैं ।ज्यादा आत्मविश्वास में आकर जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। अवास्तविक उम्मीदें पालना तनाव का कारण बन सकता है । ऑफिस में टीम वर्क और सुलझी हुई बातचीत से शानदार नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप के कामों में थोड़ी सावधानी बरतें । आर्थिक प्लानिंग के लिए दिन बढ़िया है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। सोच-समझकर किया गया निवेश ही फल देगा ।
मकर :भगवान शिव के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ कार्य बनेगा। पैसों को लेकर चल रहा कोई विवाद निपट सकता है। खर्चों में कमी आने से धन की बचत होगी। बैंक-बैलेंस में इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। परिवार का साथ मिलेगा और अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ :इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। कारोबार में मुनाफा बढ़ने के योग बनेंगे। नौकरी-पेशा जातकों की तकदीर भी संवरने वाली है और धनधान्य में बढ़ातरी होगी। धन का भंडार भर जाएगा। धन कोई कमी नहीं रहेगी। छात्रों की एकाग्रता बेहतर होगी।
मीन: आज आपकी इन्ट्यूशन और पॉजिटिव सोच आपको करियर की ऊंचाइयों पर ले जाएगी ।ज्यादा भावुक होने से फैसलों में हिचकिचाहट हो सकती है। अनरियलिस्टिक उम्मीदें पालने के बजाय प्रैक्टिकल बनें ।चंद्रदेव आपके दशम भाव (कर्म क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं, जो ऑफिस में मान-सम्मान और पदोन्नति के योग बना रहे हैं ।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




