डेस्क। भारत में गुलाब की खेती (Rose Cultivation in India) एक बड़ा कमर्शियल बिजनेस है, जिसमें कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश इसके टॉप प्रोड्यूसर हैं। गुलाब (Rose) की मुख्य किस्मों में हाइब्रिड टी (बड़े, लंबे तने वाले), फ्लोरिबंडा (गुच्छे वाले) और मिनिएचर शामिल हैं। फिलहाल हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे महंगे गुलाब कौन-से हैं?
यह भी पढ़ें-गुलाब की पंखुड़ियां खाने से एंग्जायटी और यूटीआई में मिलती है राहत, जानें और भी फायदे
जूलियट रोज:
जूलियट गुलाब एक मशहूर, खुबानी रंग का इंग्लिश झाड़ीदार गुलाब है जिसे ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने 15 साल की मेहनत के बाद 2006 में पेश किया था। इसमें बड़े कप जैसे फूल होते हैं, चाय की हल्की खुशबू आती है और यह 3–4 फीट लंबा होता है। इसे लगभग $15.8 मिलियन (₹130 करोड़) में बेचा गया था। इतने में आराम से कई प्राइवेट जेट खरीदे जा सकते हैं।

लुई XIV रोज:
इसे सबसे खास और दुर्लभ गुलाबों में से एक माना जाता है। यह गुलाब अपने गहरे बैंगनी रंग और खुशबू के लिए मशहूर है। इसकी कीमत आमतौर पर $60-110 (लगभग ₹5,000-₹9,000) के बीच होती है।

ब्लैक बैकारा गुलाब:
यह अपनी गहरी, मखमली पंखुड़ियों की वजह से खास है। यह दुर्लभ, गहरा गुलाब खास सजावट के लिए चुना जाता है।इसकी कीमत आमतौर पर $60-110 (₹5,000-₹9,000) के आसपास होती है।

कॉफी ब्रेक रोज:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉफी ब्रेक रोज अक्सर लग्जरी प्राइस रेंज में होता है। इसकी लंबी लाइफ और यूनिक कलर इसे गुलाब पसंद करने वालों के बीच पसंदीदा बनाते हैं। इस गुलाब की कीमत लगभग $60-100 (₹5,000-₹8,000) है।

पिंक फ्लॉयड रोज:
पिंक फ्लॉयड रोज अपने बड़े, चमकीले गुलाबी फूलों के लिए जाना जाता है। इस गुलाब की कीमत भी लगभग $65-90 (₹5,000-₹7,500) है, क्योंकि यह खास मौकों के लिए पॉपुलर है।
Tag: #nextindiatimes #Rose #ValentinesDay




