स्पोर्ट्स डेस्क। 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी 3 शर्ते हैं। आईसीसी ने उन्हें भी नहीं माना। आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा। अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा। आपको बताते हैं आप ये हाई वोल्टेज मैच कहां देख सकते हैं?
यह भी पढ़ें-T20 World Cup करवाने में कितने पैसे होते हैं खर्च, कैसे मिलती है इसकी मेजबानी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों ग्रुप ए में हैं। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को हराया तो पाकिस्तान भी नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुकी है। पाकिस्तान का आज दूसरा मैच अमेरिका के साथ है और भारत का दूसरा मैच गुरुवार को नामीबिया के साथ होगा। भारत और पाकिस्तान अपना तीसरा मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी।

पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके के बीच फोन पर बातचीत हुई। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने श्रीलंका में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मैच खेलने का अनुरोध किया। दोनों देशों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन है, जिसके तहत दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे के साथ मैच खेलेगी लेकिन वेन्यू न्यूट्रल होगा। इसी वजह से श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27 वां मैच होगा। ये मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को है। मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा और 6:30 बजे टॉस होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup #INDvsPAK




