14 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

एटा: कार को बचाने में बीच सड़क पर पलटी रोडवेज बस, 15 लोग घायल

एटा। यूपी के एटा (Etah) जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड पर एक अनियंत्रित रोडवेज बस के चालक ने गाड़ी बचाने को लेकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें-एटा में पत्नी ने पति के ऊपर फेंका खौलता पानी, बुरी तरह झुलसा शख्स

बस पलटने के दौरान आसपास में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बस के नीचे घुसकर यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया। उधर सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जिनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि रोडवेज बस बरेली से आगरा जा रही थी तभी कासगंज रोड स्थित मिस्टी हॉस्पिटल के पास यह हादसा हुआ। तभी कासगंज रोड पर मिस्टी अस्पताल के पास यह हादसा हो गया। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। वहीं बस पलटने के बाद पीछे का कांच टूटने से लोग निकलते दिखे। वहीं स्थानीय लोगों ने पीछे से घूसकर लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते एटा एसएसपी और सीएमओ सहित जिले के अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #Accident

RELATED ARTICLE

close button