14 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

Samsung के शानदार फोन की गिरी कीमत, यहां चेक करें डिस्काउंट ऑफर

टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग इन दिनों अपनी नई S26 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह नई सीरीज इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो जाएगी। कंपनी इस सीरीज के तहत नया S26 Ultra डिवाइस भी लॉन्च करेगा। हालांकि, इस नए लॉन्च से पहले ही मौजूदा Galaxy S25 Ultra पर काफी अच्छे डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। Flipkart और Amazon दोनों ही इस डिवाइस पर शानदार डिस्काउंट दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Vivo ने लांच किया अपना एक और नया 5G फोन; मिलेगी 7,200mAh बैटरी

Samsung S25 Ultra 5G डिवाइस की ओरिजिनल कीमत वैसे तो ₹1,29,999 है, लेकिन Flipkart अभी इस फोन पर फ्लैट 14% का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत कम होकर ₹1,10,999 हो गई है। इसका मतलब है कि आपको फोन पर ₹19,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। दूसरी ओर, Amazon इसी फोन पर फ्लैट 12% का डिस्काउंट दे रहा है, जहाँ आप इसे ₹1,14,900 में खरीद सकते हैं।

हालांकि, Amazon कुछ एक्स्ट्रा बैंक ऑफर्स भी दे रहा है जो इस डील को और भी आकर्षक बनाते हैं, जिसमें Axis Bank क्रेडिट कार्ड के साथ 1000 रुपये और HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके आलावा दोनों ही प्लेटफॉर्म पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं जिससे आप डिवाइस को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

सैमसंग के गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 5G में आपको 6.9-इंच डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इसे गैलेक्सी के लिए कस्टम-ट्यून किया गया है। इसकी मदद से फोन टॉप-टियर गेमिंग और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस देता है। फोन में 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज है।

Tag: #nextindiatimes #SamsungS25Ultra5G #SamsungGalaxyS26Ultra

RELATED ARTICLE

close button