23 C
Lucknow
Thursday, February 5, 2026

एटा में तेज रफ्तार का कहर, अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोग घायल

एटा। एटा (Etah) के पिलुआ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गए। अशोक लीलैंड एजेंसी के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया; जहां घायलों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें-एटा: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

यह घटना हाईवे स्थित अशोक लीलैंड एजेंसी के समीप हुई। बाइक पर सवार कन्हैया पुत्र रामदयाल, जीतू पुत्र नेत्रपाल और मिथुन पुत्र इंद्रपाल, सभी आदापुर थाना क्षेत्र पीलवा के निवासी, बाजार की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आई अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही पिलुआ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, कन्हैया की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना पिलुआ प्रभारी संजय सिंह राघव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया था। घायलों को पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर मारने वाली अर्टिगा कार मौके से फरार हो गई है, जिसकी तलाश सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है।

Tag: #nextindiatimes #Etah #accident

RELATED ARTICLE

close button