16 C
Lucknow
Tuesday, February 3, 2026

एटा से दिल तोड़ने वाली कहानी, 8 साल के मासूम ने मां का कराया पोस्टमार्टम

एटा। यूपी के Etah से दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरे सामने आई है, जिसने भी देखा या सुना उसकी आंखें गीली हो गई। दरअसल जैथरा क्षेत्र के नगला धीरज गांव के 8 साल के मासूम बच्चे ने अपनी मां का पोस्टमॉर्टम कराया। सुनने में ये एक अजूबा सा लगता है लेकिन ये सच है।

यह भी पढ़ें-एटा: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

एटा के पोस्टमार्टम हाउस पर मासूम लाश के पास बैठकर काफी देर तक रोता बिलखता रहा। कभी मासूम कफन में लिपटी मां की लाश को देखता तो कभी अपने आंसू पोछता। यह सब देख पुलिस वालों और पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद लोगों का भी दिल भर आया और एक व्यक्ति ने मासूम बच्चे को सहारा देते हुए कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया।

बता दें HIV (एड्स) से संक्रमित रहे बच्चे के पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है और अब मां भी ने उसी HIV बीमारी से ग्रसित होकर दम तोड़ दिया। माता पिता की मौत के बाद अब इकलौता बेटा ही घर में बचा है। फिलहाल एक इंस्पेक्टर ने मृत महिला के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी भी पुलिस कर्मियों ने ली है।

मासूम ने अपने परिवार के लोगों से ही अपनी जान को खतरा बताते हुए बोला कि मेरे परिवार वाले मेरी जमीन हड़पना चाहते हैं। मेरे माता पिता को भी ये धमकाते थे अब मुझे भी जान का खतरा बना हुआ है। बच्चे ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया है और परिवार के लोग उसकी 5 बीघा जमीन को छीनने के लिए पड़े हैं। उसे अपने ही परिवार से जान का खतरा बना हुआ है जिसकी शिकायत भी मासूम ने जैथरा की थाना पुलिस से की है।

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #Police

RELATED ARTICLE

close button