8.9 C
Lucknow
Monday, January 12, 2026

भारत से कितना पेट्रोल-डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा सुन हिल जाएगा दिमाग

नई दिल्ली। हाल ही में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। दरअसल Bangladesh जनवरी और दिसंबर 2026 के बीच भारत से 1,80,000 डीजल इंपोर्ट करेगा। इसके लिए बांग्लादेश ने ऑयल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी नुमालीगढ़ रिफायनरी लिमिटेड के साथ 14.62 करोड़ टका की डील साइन की है। इसी बीच आइए जानते हैं कि बांग्लादेश भारत से हर महीने कितना ईंधन खरीदता है?

यह भी पढ़ें-क्या IPL से निकाले जाने के बाद भी मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे पैसे? पढ़ें नियम

अगर 2026 के 1,80,000 टन डीजल इंपोर्ट के टारगेट को पूरे साल में बराबर बांटें तो बांग्लादेश लगभग हर महीने भारत से 15000 डीजल इंपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच ईंधन सहयोग लगभग एक दशक से लगातार बढ़ रहा है। इसकी नींव 2017 में रखी गई थी, जब दोनों देशों में 15 साल का एक लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट साइन किया था।

असली बदलाव मार्च 2023 में इंडिया बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन चालू होने के साथ आया। यह पहले के 512 किलोमीटर के रेल रूट की तुलना में सिर्फ 131.5 किलोमीटर लंबा है। यह सालाना 1 मिलियन टन तक डीजल ट्रांसपोर्ट कर सकती है। 2024 में यह औसत करीब 5800 प्रति माह था और 2026 में यह बढ़कर 15000 प्रति माह हो जाएगा। 2024 में आयात लगभग 70,000 टन का था। 2025 में यह बढ़कर 1,30,000 टन का हो गया और 2026 में मंजूर आंकड़ा 1,80,000 टन का है।

2026 के समझौते की कीमत लगभग 119.1 मिलियन डॉलर है। डीजल की बेस कीमत 83.22 डॉलर प्रति बैरल तय की गई है। इसमें 5.50 डॉलर प्रति बैरल का अतिरिक्त प्रीमियम शामिल है। आपको बता दें कि बांग्लादेश पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन अपने खुद के फंड और बैंक फाइनेंसिंग के जरिए इंपोर्ट का भुगतान करता है।

Tag: #nextindiatimes #Bangladesh #India

RELATED ARTICLE

close button