16 C
Lucknow
Tuesday, February 3, 2026

एटा में युवती से युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला

एटा। Etah में शौच के लिए गई युवती के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ की; जिसका विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-एटा: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसके हाथ की एक उंगली कटकर अलग हो गई। हाथ में भी कई स्थानों पर गहरी चोटें बताई जा रही हैं। पीड़िता के अनुसार, वह देर शाम शौच के लिए गई थी, तभी गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी युवक ने धारदार हथियार से उस पर कई बार वार किए।

हमले के बाद युवक उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवती की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई घटनास्थल पर पहुंचा, जहां वह खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। परिजनों ने मंगलवार रात करीब 8 बजे थाना नयागांव पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल घायल युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़िता की भाभी ने बताया कि युवती की शादी 15 दिसंबर को तय हुई थी और परिवार में तैयारियां चल रही थीं। देर शाम युवती शौच के लिए बाहर गई थी, जहां गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #Crime

RELATED ARTICLE

close button