22.7 C
Lucknow
Wednesday, March 4, 2026

कभी बने जासूस तो कभी फॉर्मुला वन कार रेसर, भारत में भी हिट हैं ब्रैड पिट

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड के प्रभावशाली अभिनेताओं में शुमार ब्रैड पिट एक जाना माना नाम है। उनका जन्म 18 दिसंबर 1963 को अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य के शॉनी शहर में हुआ था। हालांकि उनका पालन-पोषण मिसौरी में हुआ, जहां से उन्होंने पढ़ाई पूरी की।

यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स

कॉलेज के दिनों में ही Brad Pitt का झुकाव अभिनय की ओर हो गया और उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई बीच में छोड़कर लॉस एंजिलिस का रुख किया। संघर्ष के शुरुआती वर्षों में उन्होंने छोटे-मोटे काम किए, टीवी शोज और विज्ञापनों में नजर आए। बतौर अभिनेता उनकी शुरुआती पहचान 1987 में आई फिल्म हंक से मानी जाती है, लेकिन असली ब्रेक उन्हें 90 के दशक में मिला, जब उनकी पर्सनैलिटी और अभिनय दोनों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

अब बात करते हैं ब्रैड पिट की उन फिल्मों की, जो भारत में भी बेहद लोकप्रिय रहीं और जिनके जरिए उन्होंने खुद को एक बहुआयामी कलाकार के रूप में साबित किया। फिल्म एफ 1 में ब्रैड पिट एक अनुभवी रेस कार ड्राइवर की भूमिका में नजर आते हैं, जो युवा ड्राइवर को ट्रेनिंग देता है और खुद भी ट्रैक पर वापसी करता है। फिल्म में उनके साथ कई इंटरनेशनल कलाकार नजर आते हैं।

साल 1995 की थ्रिलर सेवेन में ब्रैड पिट एक जासूस की भूमिका में हैं, जो सात घातक पापों से प्रेरित एक सीरियल किलर का पीछा करता है। 1995 की साइंस-फिक्शन थ्रिलर ट्वेल्व मंकीज में ब्रैड पिट एक मानसिक रूप से अस्थिर कैदी के रोल में नजर आए। टाइम ट्रैवल और वायरस से जुड़ी कहानी में उनका अनोखा अभिनय आलोचकों ने खूब सराहा। 2008 की फिल्म द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन में एक ऐसे व्यक्ति बने जो उम्र के साथ उल्टा जवान होता है।

Tag: #nextindiatimes #BradPitt #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button