20 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

भारत में लॉन्च हुए Redmi Buds 6, 35 घंटे है बैटरी लाइफ

टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi Buds 6 को चीन में टेक फर्म के लेटेस्ट प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया। ये नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) Xiaomi Buds 5 का सक्सेसर है, जिसे जुलाई 2024 में देश में पेश किया गया था। लेटेस्ट Buds 6 में सेमी-इन-ईयर डिजाइन है, जबकि इसके केस में बायोनिक कर्व डिजाइन है। ये TWS ऑडियो के लिए Harman की ‘गोल्डन ईयर’ ट्यूनिंग और Headphones 2.0 नाम का एक इंडिपेंडेंट रिकॉर्डिंग फीचर ऑफर करता है।

यह भी पढ़ें-नया फोन खरीदने से पहले इन फीचर्स को जरूर करें चेक, वरना होगा पछतावा

हर ईयरबड में 35mAh की बैटरी दी गई है और चार्जिंग केस में 475mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि Buds 6 केस के साथ 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। Xiaomi Buds 6 की कीमत चीन में एकमात्र वेरिएंट के लिए CNY 699 (8,935 रुपये) तय की गई है। ये मून शैडो ब्लैक, पर्ल व्हाइट, टाइटेनियम गोल्ड और नेबुला पर्पल (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) कलर में उपलब्ध है।

Xiaomi के Buds 6 का फॉर्म फैक्टर सेमी-इन-ईयर है। ईयरबड्स का वजन लगभग 4.4g है, जबकि चार्जिंग केस का वजन लगभग 35.4g है। डायमेंशन की बात करें तो ईयरबड्स का साइज 31.77×17.17×20.56mm है और केस का साइज 52.34×52.57x24mm है। ये AAC, SBC, aptX Lossless, aptX एडैप्टिव और LC3 कोडेक को सपोर्ट करते हैं।

इसमें ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट भी है, जो लगभग 10m की रेंज देता है। Xiaomi Buds 6 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। हर ईयरबड में 35mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 475mAh की बैटरी है। टेक फर्म का दावा है कि ANC बंद होने पर ईयरबड्स 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं और चार्जिंग केस के साथ कुल 35 घंटे का बैकअप मिलता है।

Tag: #nextindiatimes #XiaomiBuds6 #Xiaomi

RELATED ARTICLE

close button