11 C
Lucknow
Saturday, December 20, 2025

Maruti e Vitara के ये स्पेशल फीचर्स बनाते हैं इसे बाकियों से अलग

ऑटो डेस्क। Maruti Suzuki ने e Vitara के साथ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में वही रास्ता चुना है, जिसके लिए वह जानी जाती है। यह कार उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं। यहां हम बता रहे हैं e Vitara की वो 5 खूबियां, जो इसे सबसे अलग बनाते हैं।

यह भी पढ़ें-Maruti Victoris हुई पेश, धांसू SUV में मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और इंजन

Maruti e Vitara को चलाते समय सबसे पहली चीज जो महसूस होती है, वो है इसकी स्मूदनेस। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं 49 kWh और 61 kWh। छोटा बैटरी पैक 144 PS की पावर देता है, जबकि बड़ा बैटरी पैक 174 PS की पावर के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 193 Nm का टॉर्क मिलता है।

सबसे अच्छी बात यह है कि एक्सीलरेशन बिल्कुल झटकेदार नहीं लगता। ट्रैफिक में चलाते समय थ्रॉटल कंट्रोल करना आसान है और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी ब्रेक्स के साथ अच्छे से तालमेल में काम करती है। Eco, Normal और Sport जैसे ड्राइव मोड्स मिलते हैं, जिससे ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से माइलेज या परफॉर्मेंस चुन सकता है। इस SUV की एक बहुत ही प्रैक्टिकल खासियत है इसकी स्लाइडिंग सेकेंड रो सीट।

2700 mm के व्हीलबेस के कारण पीछे पहले से ही अच्छा लेगरूम मिलता है, और स्लाइडिंग फंक्शन इसे और ज्यादा उपयोगी बना देता है। अगर पीछे पैसेंजर्स बैठे हैं, तो सीट्स पीछे खिसकाकर बेहतर नी-स्पेस मिलती है। वहीं, लंबी ट्रिप के दौरान सीट्स आगे करके ज्यादा लगेज स्पेस बनाया जा सकता है। e Vitara का केबिन इसकी सबसे मजबूत खूबियों में से एक है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, Type-C चार्जिंग पोर्ट्स और Infinity by Harman ऑडियो सिस्टम मिलता है।

Tag: #nextindiatimes #MarutieVitara #MarutiSuzuki

RELATED ARTICLE

close button