नई दिल्ली। आज के आधुनिक समाज में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। जहां एक ओर पारंपरिक विवाह का महत्व बरकरार है, वहीं live-in relationship यानी बिना शादी के एक साथ रहने की व्यवस्था, दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी बीच आइए जानते हैं कि दुनिया भर में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर क्या कानून है और क्या यह कुछ देशों में बैन भी है।
यह भी पढ़ें-वक्फ एक्ट को लेकर मचा घमासान, कांग्रेस बोली- ‘बदलाव स्वीकार्य नहीं’
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सऊदी अरब का। सऊदी अरब में इस्लामी कानून के तहत बिना शादी के साथ रहना सख्त मना है। अभी तक तो पर्यटकों और प्रवासियों को भी साथ रहने के लिए गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता था लेकिन विदेशियों के लिए इसमें थोड़ी ढील दी गई है। हालांकि स्थानीय लोगों के लिए यह वर्जित और कानूनी रूप से दंडनीय है।

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है पाकिस्तान का। पाकिस्तान में इस्लामी कानून कानूनी व्यवस्था का आधार है। अगर कोई अविवाहित जोड़ा एक साथ रहते हुए पाया जाता है तो उसे सामाजिक बहिष्कार और नैतिकता कानून के तहत आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ इंडोनेशिया ने 2022 में एक नया अपराधी कानून पारित किया था। इसमें शादी के बाहर संबंध पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
भारत में लिव इन रिलेशनशिप को अपराध नहीं माना जाता जब तक की दोनों साथी व्यस्क हों और आपसी सहमति से साथ हों। हालांकि सामाजिक रूप से यह मुद्दा आज भी विवादों से गिरा है खासकर ग्रामीण इलाकों में। इतना ही नहीं बल्कि न्यायालय ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत ऐसे संबंधों में महिलाओं के अधिकार को भी मान्यता दी है।
Tag: #nextindiatimes #liveinrelationship #crime




