25.6 C
Lucknow
Sunday, October 5, 2025

iOS 26 या iOS 18.7? जानें आपके iPhone के लिए कौन सा अपडेट है बढ़िया

टेक्नोलॉजी डेस्क। एपल के iOS 26 के साथ लेटेस्ट iOS 18.7 भी अपडेट के लिए उपलब्ध है। दोनों में ही कई सारे सिक्योरिटी इश्यूज को फिक्स किया गया है। इसका मतलब है कि जल्द ही iPhone यूजर्स को किसी एक iOS में अपडेट कर लेना चाहिए।iOS 26 में बेहतर पासकी सपोर्ट, अप टू डेट प्रोटेक्शन, परमिशन कंट्रोल आदि बेहतर हुआ है।

यह भी पढ़ें-आने वाला है Motorola का नया Moto X70 Air, iPhone Air को देगा टक्कर

हालांकि, कुछ iPhone यूजर्स iOS26 के अपडेट के बाद ब्लूटूथ हेडफोन कनेक्टिविटी, फोन के लाक होने पर म्यूजिक या वीडियो को सुनने में परेशानी की शिकायत कर रहे थे, जिसे अब iOS 26.0.1 अपडेट के जरिए दूर किया जा रहा है। ऐसे में जानते हैं दोनों में से कौन सा ऑप्शन चुनना बेहतर रहेगा।

iOS 18.7: अगर आप iOS 26 के फीचर्स को लेकर उत्सुक नहीं हैं और सुरक्षित ऑप्शन देख रहे हैं तो इसे अपडेट कर सकते हैं। iOS 26 में जाने के बाद लौटने का विकल्प नहीं है। iOS 18.7 नए फीचर्स के बग्स समाधान के साथ स्टेबल अपडेट मिलता है।

iOS 26: इसमें आपको कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे। शुरुआती कुछ बग्स की चिंता थी, जिसे अब दूर किया जा रहा है। यह अपडेट 18.7 से अधिक सुरक्षित होगा। iOS 26 में आपको नए फीचर्स के साथ एडवांस सिक्योरिटी सेफगार्ड मिलता है। iPhone की सेटिंग में जाकर जनरल पर टैप करें, सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन चुनें। iOS 26 या iOS 18.7 में से किसी एक को इंस्टाल करें।यूजर्स के iOS 26 डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद सबसे पहले जो बदलाव आप देखेंगे वह है Apple का नया Liquid Glass डिजाइन। यह ट्रांसलूसेंट लुक अब ऐप्स के अंदर, आपकी लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन पर दिखेगा। 

Tag: #nextindiatimes #APPLE #iPhone #Technology

RELATED ARTICLE

close button