24.9 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

Google की कैसे हुई थी शुरुआत, जानें इसका मतलब और अनोखी बातें

टेक्नोलॉजी डेस्क। सबसे बड़ी इंटरनेट सर्च कंपनी Google आज अपना 27वां बर्थडे मना रहा है। गूगल की शुरुआत भले ही एक सर्च इंजन के दौरान पर हुई हो लेकिन आज कंपनी ऑनलाइन एडवरटाइजिंग, मेल सर्विस, स्ट्रीमिंग सर्विस और क्वाउड स्टोरेज के साथ-साथ एडवांस एआई टूल के लिए पॉपुलर है।

यह भी पढ़ें-केवल 7499 की कीमत में मिल रहा सैमसंग का धांसू 5G स्मार्टफोन, चेक करें डील

गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। दोनों ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के दौरान इसकी शुरुआत की थी। सबसे पहले उन्होंने अपने सर्च इंजन की शुरुआत की थी। तब इसका नाम बैकरब था, बाद में इसे बदलकर गूगल किया गया था। लैरी और सर्गेई ने 4 सितंबर 1998 में गूगल के रूप में निजी कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया। उन्होंने गूगल का डोमेन 15 सितंबर 1997 को रजिस्टर किया था। दोनों ने यह डिसाइड किया कि कंपनी का बर्थ डे सेलेब्रेशन 27 सितंबर 1998 को मनाएगी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल का नाम पहले गूगल नहीं था। गूगल का शुरुआती नाम ‘बैकरब’ था। हालांकि 1997 में एक नया नाम खोजा जाना शुरू हुआ। जो टीम इस काम में लगी थी, उसने पहले ‘Googolplex’ और ‘Googol’ जैसे नामों पर विचार किया था। आख‍िर में तय हुआ कि नाम ‘Googol’ रखा जाएगा।

जो टीम ‘Googol’ नाम रखना चाहती थी, उसका हिस्‍सा शॉन एंडरसन भी थे। उन्‍होंने इंटरनेट पर सर्च किया कि क्‍या वह ‘Googol’ नाम को हासिल कर सकते हैं। तभी उन्‍होंने ‘Googol’ के बजाए Google टाइप कर दिया। संयोग देख‍िए कि गलत टाइप किया हुआ नाम उपलब्‍ध था। कहा जाता है कि लैरी पेज गलत वर्तनी वाले नाम के साथ थे। उन्‍हें वह पसंद आया था, जिसके बाद google को ही रजिस्‍टर करा दिया गया।

Tag: #nextindiatimes #Google #Google27thBirthday

RELATED ARTICLE

close button