13 C
Lucknow
Thursday, January 29, 2026

परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा, जानें दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शादी के 2 साल बाद फैंस को खुशखबरी सुनाई है। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर केक की फोटो शेयर प्रेगनेंसी अनाउंस की है। इसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर कपल को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं गुड न्यूज सुनाने के बाद से ही कपल की नेटवर्थ भी चर्चाओं में आ गई है।

यह भी पढ़ें-अधूरी छोड़ दी थी कॉलेज की पढ़ाई, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आमिर खान

Parineeti Chopra आलीशान बंगले से लेकर लग्जीरियस गाड़ियों की मालिक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका बांद्रा में एक शानदार घर भी है जिसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी कार कलेक्शन में 1.30 करोड़ की रेंज रोवर वोग, 43.19 लाख रुपए की ऑडी क्यू4 और 69.27 लाख रुपए की ऑडी क्यू7 शामिल है। परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ 74 करोड़ रुपए है।

राघव चड्ढा की संपत्ति के बारे में बात करें तो डीएनए के मुताबिक वो 36 लाख रुपए के एक घर के मालिक हैं। उनके पास एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर है। इसके अलावा वो 4.94 लाख रुपए के सोने और 6 लाख के अलग-अलग बॉन्ड और शेयर के भी मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ कुल 50 लाख रुपए बताई जाती है यानी राघव चड्ढा रईसी की रेस में Parineeti Chopra से काफी पीछे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस हंसी तो फंसी, शुद्ध देसी रोमांस से लेकर सायना और जबिरयो जोड़ी जैसी फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति आखिरी बार फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो दिलजीत दोसांझ के साथ दिखी थीं।

Tag: #nextindiatimes #ParineetiChopra #RaghavChaddha

RELATED ARTICLE

close button