25.7 C
Lucknow
Monday, July 14, 2025

कभी रोड पर खड़े होकर पैसे मांगते थे अब्दु रोजिक, अब हैं करोड़ों के मालिक

नई दिल्ली। Bigg Boss फेम और ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया स्टार अब्दु रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। अब्दु (Abdu Rozik) को तब गिरफ्तार किया गया जब वह मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे। हालांकि किस कारण से अब्दु को गिरफ्तार किया गया है इसके बारे में जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। दुबई (Dubai) की अथॉरिटीज ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी दौलत के मालिक हैं कपिल शर्मा, कहां से होती है कितनी कमाई?

आपको बता दें बहुत कम दिनों में अब्दु रोजिक ने ढेर सारी पॉपुलैरिटी हासिल की। अब्दु पहले रोड पर खड़े होकर गाना गाया करते थे। अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) विभिन्न भाषाओं में गा सकते हैं। उन्होंने शो में जाहन्वी कपूर से माधुरी दीक्षित तक सबके लिए रोमांटिक गाना गाया है। अब्दु का जन्म 23 सितंबर 2003 को हुआ था, उनका असली नाम सावरिकुल मुहम्मदरोजिकी है।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने छोटी सी उम्र से बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कभी अपने छोटे कद को अपनी सफलता के बीच का रोड़ा नहीं बनने दिया। यही वजह है कि नन्हे से अब्दु रोजिक ने अपनी काबिलियत के दम पर आज दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की। अब्दु रोजिक आज की जेनरेशन के लिए एक बड़ी मिसाल हैं। 3 फुट के अब्दु रोजिक का क्यूट अंदाज हमेशा फैंस का दिल जीत लेता है।

अब्दु रोजिक के चार भाई-बहन है। उन्हें रिकेट्स की बीमारी है। जिसकी वजह से उनकी लंबाई नहीं बढ़ पाई। अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये के आस-पास है। वो तजाकिस्तान के फेमस सिंगर और रैपर हैं। अब्दु रोजिक के पास कई महंगी गाडियां है। इसमें Rolls Royce, Mercedes Benz है। रोल्स रॉयस के मालिक अब्दु ने इसका नंबर प्लेट कस्टेमाइज्ड करवाकर अपने नाम का बनवाया है।

Tag: #nextindiatimes #AbduRozik #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button