33.9 C
Lucknow
Wednesday, June 18, 2025

पुरुषों से ज्यादा शराब पीती हैं यहां की महिलाएं, दिलचस्प हैं आंकड़े

डेस्क। भारत (India) देश में तेजी के साथ लोग ड्रिंक्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। शहरों से लेकर गांवों तक पीने वाले लोग आपको मिल जाएंगे। देश भर के युवाओं में इसका शौक देखा जाता है। पार्टी से लेकर पारिवारिक फंक्शन तक खूब जाम छलकता है। शराब (alcohol) पीना अब सिर्फ पुरुषों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह महिलाओं की लाइफस्टाइल (lifestyle) में भी शामिल हो गया है। भारत के कुछ राज्यों में महिलाएं ज्यादा शराब पीती हैं।

यह भी पढ़ें-मूंगफली या चना? शराब के साथ खाएं कौन सा चखना

चलिए आपको बताते हैं भारत (India) के उन राज्यों के बारे में जानें यहां महिलाएं सबसे ज्यादा शराब (alcohol) का सेवन करती हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 तक आंकड़ों की मानें तो महिलाओं में शराब वृद्धि कई वजहों से हुई है। जैसे कि स्थानीय परंपराएं, बदलती जीवनशैली (lifestyle) और सामाजिक स्वीकृति।

सर्वेक्षण के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं। राज्य में 24.2% महिलाएं शराब (alcohol) पीती हैं। यहां पर मेहमानों को अपोंग चावल की बीयर देने की प्रथा है। जो शराब को बढ़ावा देता है। सिक्किम में 16.2% महिलाएं शराब पीती हैं। यहां पर छांग नाम की एक लोकप्रिय स्थानीय बीयर बनाई जाती है, जो कि बाजरे से बनती है।

इसके बाद नंबर आता है असम का। यहां पर 7.3% महिलाएं शराब पीती हैं। यहां पर व्हिस्की महिलाओं और पुरुषों दोनों में सबसे लोकप्रिय है। तेलंगाना में 6.7% महिलाएं शराब पीती हैं। यहां पर शहरों की तुलना में गांव में महिलाएं ज्यादा शराब पीती हैं. यहां पर सुख और दुख दोनों में शराब (alcohol) का चलन है। झारखंड में 6.1% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। कई आदिवासी क्षेत्रों में तो शराब सांस्कृतिक अनुष्ठान का हिस्सा होती है।

Tag: #nextindiatimes #alcohol #India

RELATED ARTICLE

close button