32 C
Lucknow
बुधवार, मई 27, 2026

अगर गर्मियों में रोज खाएंगे एक आम तो शरीर पर क्या होगा असर, जानें यहां

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों (summer) का मौसम आते ही फलों के राजा आम (mango) की बहार आ जाती है। इसका मीठा, रसीला स्वाद और मनमोहक खुशबू हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आम सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत (health) के लिए भी अद्भुत उपहार है क्‍योंकि यह पोषक तत्‍वों (nutrients) का पावर हाउस है।

यह भी पढ़ें-खरीदते समय इन 3 तरीकों से पता लगाएं आम मीठा है या नहीं

रोजाना एक आम (mango) खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। आम पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा फल है, जो आपकी हेल्‍थ (health) के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में जरूरी भूमिका निभाता है। विटामिन-C एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो शरीर को बीमारियों से बचाता है।

इसके अलावा आम विटामिन-A का भी बहुत अच्‍छा स्रोत है, जो आंखों की रोशनी और त्वचा के स्वास्थ्य (health) के लिए बहुत जरूरी है। इसमें विटामिन-B6, विटामिन-E, विटामिन-K, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। रोज एक आम खाने से आपकी इम्‍यूनिटी मजबूत होती है। आम (mango) में मौजूद भरपूर मात्रा में विटामिन-C और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट व्हाइट ब्‍लड सेल्‍स के प्रोडक्‍शन को बढ़ाते हैं, जो शरीर को इंफेक्‍शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। मजबूत इम्यूनिटी आपको मौसमी फ्लू और अन्य नॉर्मल बीमारियों से बचाती है।

अगर आपको भी कब्‍ज (constipation) की समस्‍या रहती है, तो रोजाना 1 आम जरूर खाएं। आम (mango) में आहार फाइबर होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्‍टम को हेल्‍दी रखने में जरूरी भूमिका निभाता है। यह कब्ज को रोकता है और मल त्याग को नियमित बनाता है। इसके अलावा, आम में एमाइलेज और प्रोटीज जैसे पाचक एंजाइम होते हैं, जो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने में मदद करते हैं, जिससे भोजन आसानी से पचता है।

Tag: #nextindiatimes #mango #health

RELATED ARTICLE