41 C
Lucknow
Saturday, April 26, 2025

आज इन राशियों के सपने होंगे पूरे, करियर में मिलेगी सफलता

मेष: मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको भाग्य सफल बनाएंगा। आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को आज ऑफिस में विरोधियों से तारीफ सुनने को मिलेगी और अधिकारी भी आपके काम से खुश नजर आएंगे। अगर आप आज अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके इस काम के लिए अच्छा रहेगा। लव लाइफ में भी आज आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे, परिवार के छोटे बच्चे के साथ भी आप मनोविनोद में समय बिता सकते हैं। आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक काम में भी आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। कोई अटका काम आपका पूरा होगा।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार में पिता और कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको फायदा मिलेगा। आज परिवार के लोग आपको कोई उपहार दे सकते हैं। आज आप जीवनसाथी से सलाह लेकर कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। लव लाइफ भी आपकी आज सुखद रहेगी। किसी की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा।

कर्क : कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं को आज गति मिलेगी, जिससे आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी। आज जल्दबाजी और भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक और राजनीतिक संपर्क से लाभ मिल सकता है। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलता रहेगा, कमाई में वृद्धि से आपका मन आज प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई नया काम करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए भी आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। आपको शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शाम को आपके घर मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर में चहल पहल की स्थिति रहेगी। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेन-देन कर रहे हैं तो एक बार अपने जीवनसाथी से इस बारे में चर्चा जरूर कर लें। आज आप बुजुर्गों की सेवा में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलेगा।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो आपका काम सफल होगा। बिजनस में आज आपकी कमाई अच्छी रहने वाली है। शाम का समय आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आपका कोई पारिवारिक मामला जमीन-जायदाद से संबंधित कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष मजबूत होगा और इस पर कुछ बातचीत हो सकती है। आज आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा। आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ और दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दूर रहने वाले संबंधियों के साथ भी आज आपका रिश्ता बेहतर होगा और इनकी लंबी बातचीत हो सकती है। बहन और भाई की शादी में आ रही रुकावट दूर होगी, शादी बात चल रही है तो बात आगे बढेगी। यात्रा और वाहन पर धन खर्च का योग भी बनता दिख रहा है। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए।

धनु: आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक लेन देन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। भूमि मकान में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नौकरी कारोबार में आज आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। सितारे बता रहे हैं कि आज धनु राशि के जातक नौकरी करोबार के साथ ही घर के महत्वपूर्ण कार्यों को भी पूरा करने का प्रय़ास करेंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए, कोई पुरानी बीमारी है तो परहेज में लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए।

मकर : मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। किसी निकट संबंधी की सहायता के लिए आपको आगे आना होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आप प्रफुल्लित होंगे।

कुंभ : कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज शश राजयोग से शुभ लाभ पाएंगे। आज आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर सजग नजर आएंगे और बच्चों के दाखिले संबंधी प्रयास में आप सफलता भी पाएंगे। अगर आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें। अगर आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। वैवाहिक जीवन में आप आज खुशियां पाएंगे।

मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन परिवार के साथ सुखद बीतेगा। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर भी जाना हो सकता है। आज शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई जरूरी और लाभदायक जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को आज मानसिक और बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। आप आज शोध कार्य में सफलता पाएंगे। माता-पिता से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। किसी अटके हुए काम में आपको आज सफलता मिलेगी। घर में आपके आज किसी सुख साधन का आगमन हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button