गोवा। गोवा (Goa) के उत्तर पश्चिम में समुद्र में भारतीय नौसेना (Indian Navy) की पनडुब्बी (submarine) के साथ एक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक मछली पकड़ने वाला भारतीय जहाज मार्थोमा से भारतीय नौसेना (Indian Navy) की पनडुब्बी (submarine) की टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मछली पकड़ने वाले जहाज पर 13 लोगों का चालक दल सवार था।
यह भी पढ़ें-अंतरिक्ष में दिखी सफेद परी, NASA ने जारी की हैरान करने वाली तस्वीर
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने इनमें 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। अन्य 2 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस हादसे के बाद रक्षा मंत्रालय (एमओडी) का एक बयान भी सामने आया है। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि 21 नवंबर, 2024 को गोवा तट से लगभग 70 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी (submarine) पीएम 21 से टकराने वाले भारतीय जहाज मार्थोमा के दो चालक दल के सदस्यों के लिए बचाव जारी है।

आगे बताया गया कि प्रयासों को बढ़ाने के लिए तट रक्षक बल सहित अतिरिक्त संसाधनों को क्षेत्र में भेजा गया है। दरअसल भारतीय नौसेना (Indian Navy) की पनडुब्बी (submarine) और मछली पकड़ने वाला भारतीय जहाज मार्थोमा की टक्कर गुरुवार शाम को हुई है। ये घटना गोवा (Goa) के तट से 70 नौटिकल मील दूर हुई। घटना के बाद बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। अब तक 11 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. वहीं, 2 अन्य लोगों की तलाश जारी है।
इस घटना के बाद बचाव प्रयासों में सहायता के लिए शुरू में छह जहाज और विमान तैनात किए गए थे। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने कहा कि मुंबई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) के साथ समन्वय किया जा रहा है। बचाव अभियान के प्रयासों को और तेज करने के लिए अतिरिक्त एसेट्स को भी भेजा जा रहा है।
Tag: #nextindiatimes #IndianNavy #submarine