बिजनेस डेस्क। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद Bisleri Controversy चर्चा के केंद्र में आ गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब कंपनी के गोवा प्लांट से लिए गए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के एक सैंपल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें-सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट; यहां देखें लेटेस्ट रेट
एक तरफ जहां देश में पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता को लेकर बहस तेज हुई है, वहीं दूसरी तरफ लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर दुनिया में बोतलबंद पानी बेचने की शुरुआत कब हुई और पहली कंपनी कौन सी थी।
आपको बता दें कि प्राकृतिक झरनों के पानी को बोतलों में भरकर बेचने की शुरुआत 16वीं सदी में यूरोप में ही हो गई थी। ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स बताते हैं कि Bisleri Controversy 1583 में बेल्जियम के स्पा में पानी को बोतलों में भरा जाता था। जैसे-जैसे यह चलन यूरोप के दूसरे शहरों तक फैला, यह तय करना मुश्किल हो गया कि दुनिया में पानी बेचने वाली सबसे पहली कंपनी कौन सी थी।
FSSAI को बिसलेरी के सैंपल में क्या मिला?
इस पूरे Bisleri Controversy की जड़ गोवा प्लांट में हुई सैंपलिंग से जुड़ी है। बिसलेरी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को उसके गोवा प्लांट में कुल 6 सैंपल लिए गए थे। इनमें से पांच सैंपल तय मानकों पर पूरी तरह खरे उतरे, लेकिन एक सैंपल में प्रति लीटर 12 माइक्रोग्राम ब्रोमेट पाया गया। यह 10 माइक्रोग्राम की तय सीमा से ज्यादा था। विशेषज्ञों के अनुसार, पानी को शुद्ध करने के लिए ओजोन का इस्तेमाल किए जाने पर कुछ खास परिस्थितियों में ब्रोमेट बन सकता है। Bisleri Controversy
कंपनी ने इस जांच (Bisleri Controversy) के खिलाफ 22 नवंबर 2025 को अपील की। इसके बाद सैंपल को एक रेफरल फूड लैबोरेट्री में भेजा गया। बिसलेरी के मुताबिक वहां ब्रोमेट की मात्रा तो तय सीमा के अंदर पाई गई, लेकिन प्रयोगशाला को सैंपल में पॉलीसाइक्लिक एरौमेटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) मिले। इसी आधार पर FSSAI ने संबंधित सैंपल को असुरक्षित घोषित कर दिया।
बिसलेरी का इस पूरे मामले पर क्या कहना है?
Bisleri Controversy पर सफाई देते हुए कंपनी ने बताया कि उसने FSSAI से मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला में एक स्वतंत्र जांच करवाई। इस जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अंदर पाई गई और कंपनी ने 2 फरवरी 2026 को अपनी रिपोर्ट FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दी। हालांकि, कंपनी ने पॉलीसाइक्लिक एरौमेटिक हाइड्रोकार्बन के संबंध में अपनी स्वतंत्र जांच के नतीजों का साफ तौर से खुलासा नहीं किया। इस वजह से यह नहीं कहा जा सकता कि जांच ने रेफरल प्रयोगशाला के सभी निष्कर्षों को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है।

23 नवंबर 2026 को बिसलेरी ने कहा कि यह मामला सितंबर 2025 में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा हुआ है। कंपनी ने बताया कि उसे अब तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। इसी के साथ उसने यह भी कहा कि उसके प्लांट में उत्पादन के 10 चरणों में 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच की जाती है। कानूनी जानकारों के अनुसार, मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने का मतलब यह नहीं होता कि अदालत ने दोषी ठहरा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रेगुलेटर दूसरे पैकेज्ड वाटर ब्रांड और बिसलेरी के दूसरे उत्पादों की भी जांच करने की योजना बना रहा है।
दुनिया में बोतलबंद पानी का इतिहास: मैलवर्न और श्वेप्स की भूमिका
बोतलबंद पानी के शुरुआती इतिहास को देखें तो इंग्लैंड में मैलवर्न हिल्स स्थित होली वेल में पानी को बोतलों में भरने का काम लगभग 1622 में शुरू हुआ। मैलवर्न स्पा संगठन इसे देश की सबसे पुरानी दर्ज की गई वाटर बॉटलिंग साइट मानता है।
वहीं, जोहान जैकब श्वेप ने 1783 में जिनेवा में श्वेप्स (Schweppes) की स्थापना की। वे कार्बन डाइऑक्साइड युक्त कार्बोनेटेड पानी बनाते और बेचते थे। यह आधुनिक कार्बोनेटेड ड्रिंक उद्योग की शुरुआती कंपनियों में से एक थी, लेकिन यह दुनिया की पहली बॉटल्ड वाटर कंपनी नहीं थी। आगे चलकर 1836 में श्वेप्स को किंग विलियम चतुर्थ से रॉयल वारंट मिला और 1850 में उन्होंने मैलवर्न के होली वेल में एक बॉटलिंग प्लांट खोला। इसके बाद 1851 में लंदन की ग्रेट एग्जीबिशन में मैलवर्न सोडा पेश किया गया।
Tag: #nextindiatimes #BisleriControversy




