38.9 C
Lucknow
Monday, April 21, 2025

दशहरे पर बने इस अद्भुत योग से इन राशियों को आज मिलेगी विजय विभूति और सुख समृद्धि

मेष: मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको दूसरों की मदद करने में आत्मिक खुशी मिलेगी। आप सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। संतान पक्ष की और से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको आज भाग्य जीवनसाथी से गिफ्ट मिलेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज विजयादशमी का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और इस पर कुछ धन भी खर्च होगा। आज परिवार के सदस्यों से आपका तालमेल बना रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा है तो वह दूर हो सकता है।

मिथुन :मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके बीच मधुर संबंध बना रहेगा। आज पिता से आपको आशीर्वाद और लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। आज सायंकाल के समय किसी प्रिय एवं वरिष्ठ व्यक्ति के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।

कर्क :कर्क राशि के के लिए आज रविवार का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।

सिंह :सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन सामाजिक क्षेत्र में सफलता और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा में आज आपको सम्मान और लाभ मिलेगा। शाम के समय आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते है। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आपके घर आज किसी मित्र मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। रुचिकर भोजन का आप आज आनंद लेंगे।

कन्या:कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्सावर्धक रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में भी आप आज सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आज आप कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आप आज धर्म कर्म दान पुण्य के काम भी कर सकते हैं।

तुला:आज तुला राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका धर्म कर्म और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। परिवार में आज आपका भाई बहनों से सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। महिलाओं को जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्त अथवा संबंधी के सहयोग से रुके हुए काम को पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी कारोबार में लाभ मिलेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान मिलेगा। लेकिन आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। आपको आज कोई खुशखबरी भी मिलेगी।

धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर : शनि की मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख चैन प्रदान करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातक आज परिवार के साथ चैन और सुकून के पल बिताना चाहेंगे लेकिन किसी जरूरी काम और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते इनको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार के मामले में दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज योजना बनाकर काम करें इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। शाम के समय आप किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ :कुंभ राशि के जातको का मन आज चंचल रह सकता है। मौज मनोरंजन में आपकी आज रुचि रहेगी। आप आज कोई भौतिक सुख साधन प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज परिवार के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आपको आज जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप आप मिष्ठान भोजन का आनंद ले सकते है। किसी की शादी की बात चल रही है तो आज बात पक्की हो सकती है।

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आप आज परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। आप आज मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आज दांपत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय आज आप आज आपको अपने व्यवसाय या किसी पारिवारिक कारण से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी और प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आप आज दान पुण्य और धर्म कर्म के काम कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button