37.4 C
Lucknow
Tuesday, July 8, 2025

पहले दिन ही मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में लड़की से बदसलूकी, BJP नेता पर आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से लखनऊ (Lucknow) के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) पहले ही दिन विवादों में फंसती नजर आ रही है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) में लड़की से बदसलूकी की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षा गार्डों (security guards) ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन में परोसी गई दाल में मिला जिंदा कॉकरोच, मचा बवाल

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर मेरठ से वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) को लखनऊ के लिए रवाना किया था। इसके बाद यह घटना घटी। इस दौरान ट्रेन (Vande Bharat) में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स (social media influencers) के बीच झड़प की वीडियो भी सामने आई है।

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) के मेरठ स्टेशन से रवाना होते ही घटना होने की बात सामने आई है। इस मामले में आरोपी भाजपा (BJP) नेता बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की का कहना है कि मैं अपने केबिन के लास्ट वाले डोर से खाने-पीने का सामान लेने जा रही थी। इस दौरान एक अंकल ने कहा कि यह भाजपा (BJP) का केबिन है। यहां से नहीं जा सकती हो। तुम लोग हमको नहीं जानते हो। हम भाजपा (BJP) के कार्यकर्ता हैं।

लड़की ने कहा कि हम लोग जागृति विहार के रहने वाले हैं। हम भी भाजपा (BJP) से जुड़े हुए हैं। स्किल इंडिया के लिए यूट्यूब चैनल चलाते हैं। मैं छोटी हाइट की लड़की हूं। लड़की ने आरोप लगाया कि मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। मेरे भाई को भी मारा गया। उसने कहा कि हमारे भाई को काले चश्मे वाले ने थप्पड़ मारा। लड़की के आरोपों के बाद विवाद शुरू हो गया। लड़की के भाई ने कहा कि ट्रेन (Vande Bharat) में मौजूद पुलिस ने भाजपा (BJP) नेता का फेवर लिया। हमारी बहन के साथ बदसलूकी हुई है। मामले में RPF खुद FIR दर्ज कराएगी।

Tag: #nextindiatimes #VandeBharat #BJP #Lucknow

RELATED ARTICLE

close button