44.5 C
Lucknow
बुधवार, जून 10, 2026

चंद्रयान-3 मिशन का एक साल पूरा, ISRO ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

नई दिल्ली। देश आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है। चंद्रयान 3 (chandrayaan3) को चांद पर उतरे एक साल हो गया है। इससे एक दिन पहले ही इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक और कमाल को दिखाया है।

दरअसल, इसरो ने इन दोनों की मदद से ली गई कुछ तस्वीरों को साझा किया है। बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने इसी सफलता को रेखांकित करते हुए लिखा चंद्रयान 3 की लैंडिंग एनिवर्सरी पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद लैंडिंग इमेजर कैमरे ने तस्वीर ली है। इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है। फोटो में लैंडर के एक लेग और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दे रही है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना।”

ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- “अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। हमारे कई मिशन कतार में हैं। जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है। “चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद से सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का एलान किया था। आज भारत अपना पहला National Space Day मना रहा है। जहां सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसे शिव शक्ति प्वाइंट कहा जाता है।

Tag: #nextindiatimes #ISRO #chandrayan

RELATED ARTICLE