34.3 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

तिहाड़ के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया CM केजरीवाल का जन्मदिन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के बाहर अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) का जन्मदिन मनाया। वहीं, आप नेताओं ने दिल्ली सीएम (CM Kejriwal) को जन्मदिन की बधाई दी। आतिशी (Atishi) ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

आतिशी (Atishi) ने लिखा, ‘आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) का जन्मदिन है, जिसनें अपने गवर्नेंस मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद (CM Kejriwal) आज झूठे केस में जेल में बंद है। लेकिन सच्चाई की जीत होगी, दिल्ली वालों के चहेते मुख्यमंत्री बाहर आयेंगे।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सोशल मीडिया पर लिखा, देश में चल रही तानाशाही के ख़िलाफ़ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम् प्रिय मित्र और राजनैतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद हैं।’

आप (AAP) सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने भी केजरीवाल (CM Kejriwal) को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा- आज, हम सिर्फ एक आदमी का जश्न नहीं मनाते हैं बल्कि हम एक घटना का जश्न मनाते हैं। अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal), आपने दिखाया है कि ईमानदारी और सेवा राजनीति का केंद्र हो सकती है। उन्होंने कहा आप आधुनिक भारत के स्वतंत्रता सेनानी हैं। आपको अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में डाल दिया गया, लेकिन जैसा कि इतिहास बताता है कि सत्य की जीत होगी।

Tag: #nextindiatimes #CMKejriwal #AAP

RELATED ARTICLE

close button