41.1 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, LG ने दिखाई हरी झंडी

जम्मू। पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए पहला जत्था आज सुबह रवाना कर दिया गया है। जम्मू (Jammu) के बेस कैंप से यात्रियों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से आज तड़के 4 बजे पहलगाम (Pahalgam) और बालटाल के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने जम्मू से झंडा दिखाकर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया।

यह भी पढ़ें-गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंज उठे घाट

इससे पहले एलजी मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। हरी झंडी दिखाने के बाद एलजी मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, एलजी मनोज सिन्हा का कहना है, ”अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) तीर्थयात्रियों का पहला बैच जम्मू (Jammu) से रवाना हो चुका है। पिछले 3-4 वर्षों में यात्रा के लिए काफी इंतजाम किए गए हैं और इस बार भी जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं, सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”

यात्रा (Amarnath Yatra) पर आतंकी खतरे को देखते हुए इस बार 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हर रोज 15 हजार यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन करने की इजाजत दी गई है। यह यात्रा श्रावण पूर्णिमा यानी राखी पूर्णिमा तक चलेगी। यात्रा (Amarnath Yatra) को ध्यान में रखते हुए महादेव के दरबार को काफी अच्छे से सजाया गया है। इतना ही नहीं यात्रियों (pilgrims) को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

यात्रियों (pilgrims) के खाने-पीने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। बेस कैंप पर यात्रियों के लिए बिस्तर से लेकर उनकी सुरक्षा की भी पूरी तैयारी की गई। इस बीच मौसम विभाग ने 28 जून से 10 जुलाई तक बारिश की संभावना भी जताई है। ऐसे में पूरे आसार हैं कि पहले सप्ताह यात्रा बारिश के बीच जारी रहेगी। तीर्थयात्रियों को कल अमरनाथ (Amarnath Yatra) की गुफा में बाबा बर्फानी के पहले दर्शन होंगे।

Tag: #nextindiatimes #AmarnathYatra #Jammu

RELATED ARTICLE

close button