38.2 C
Lucknow
Monday, July 7, 2025

चने से करें दिन की शुरुआत, शरीर को मिलेंगे तमाम फायदे

हेल्थ डेस्क। चने (gram) का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। चने (gram) खाने के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। चना मुख्य रूप से आयरन (iron) का काफी अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा ये प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने (gram) के बहुत से तरीके होते है, आप चाहें तो आप इसका सेवन भिगोकर व किसी रेसिपी के रुप में कर सकते है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में इन बातों का ख्याल रखने से मिलेगी सनबर्न से राहत

खाली पेट चना (gram) खाने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती है। आईये हम आपको बताते है चने खाने के फायदें। अगर आप शाकाहारी है तो आपके लिए चने एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा इसमें आयरन (iron) भी भरपूर रूप से होता है। सुबह खाली पेट चना (gram) भीगोकर खाने से आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें हीमोग्लोबिन (hemoglobin) की मात्रा काफी ज्यादा होती है। रोजाना इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी महसूस नही होती है।

अगर आप रोजाना ब्रेकफास्ट में भीगे चने का सेवन करते है तो इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे। चने (gram) में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स (phytonutrients) की मात्रा ज्यादा होती है। इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड क्लोटिंग (blood clotting) की परेशानी को कम करता है। काला चना (Black gram) शरीर के अंदर की गंदगी को अच्छे से साफ करता है। जिससे डायबिटीज, एनीमिया जैसी परेशानियां दूर होती हैं।

भीगे हुए काले चने (gram) में घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को घटाना चाहते हैं, तो इसका सेवन करें। इससे हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। सुबह-सुबह खाली पेट भीगे हुए चने (gram) खाने से आपका वजन कंट्रोल रहता है। इसमें फाइबर (fiber) की मात्रा ज्यादा होती है। जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है।

Tag: #nextindiatimes #gram #cholesterol #fiber

RELATED ARTICLE

close button