39.9 C
Lucknow
मंगलवार, जून 23, 2026

पहले पहनाई फूल माला, फिर कन्हैया कुमार को जड़ा थप्पड़, हमलावर की पिटाई

नई दिल्ली। दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस (Congress) और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के साथ चुनाव प्रचार (election campaign) के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को माला पहनाने के बहाने आया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उसने कन्हैया (Kanhaiya Kumar) पर स्याही भी फेंकी।

यह भी पढ़ें-‘इस बार बीजेपी की विदाई तय’; अखि‍लेश के साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में खरगे ने क‍िया दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को शुक्रवार को प्रचार के लिए न्यू उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे। मीटिंग पूरी होने के बाद वे AAP पार्षद छाया के साथ नीचे आए। इस दौरान कई लोग नारेबाजी करते हुए कन्हैया के पास पहुंच गए। इन्हीं में से एक शख्स माला पहनाने के दौरान कन्हैया को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लोगों ने कन्हैया (Kanhaiya Kumar)को काले झंडे दिखाते हुए गो बैक-गो बैक के नारे लगाए।

इस घटना के बाद कन्हैया कुमारवहां पर कार पर चढ़कर लोगों को ललकारने लगे। कन्हैया ने भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पर चुनाव हारने के कारण उनसे डरकर अपने ऊपर गुंडे भेजकर हमला करने का आरोप लगाया। कन्हैया ने कहा, ‘भाजपा 400 पार नहीं, लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी कर रही है। हमारा मुकाबला अन्याय से है। मैं डरने वाला नहीं हूं।’

कन्हैया (Kanhaiya Kumar) के समर्थकों ने हमलावर युवक को तुरंत पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावर को काफी चोटें आई हैं। हालांकि कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) सुरक्षित हैं। घटना के दौरान आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा से भी हाथापाई की गई। इसे लेकर छाया ने पुलिस थाने में शिकायत की है।

Tag: #nextindiatimes #KanhaiyaKumar #congress

RELATED ARTICLE