38.8 C
Lucknow
Monday, May 19, 2025

सपा ने स्टार प्रचारकों की एक और लिस्ट की जारी, चौंकाने वाला है ये एक नाम

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के अगले चरण की चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी दल आगे की रणनीति बना रहे हैं। इसी सिलसिले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने तीसरे चरण (third phase) के लिए 40 स्टार प्रचारकों (star campaigners) की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मैनपुरी (Mainpuri) से एक सपा नेता (SP leader) का नाम सभी को चौंका रहा है।

यह भी पढ़ें-सपा को तगड़ा झटका, कद्दावर नेता धर्म सिंह सैनी फिर से BJP में शामिल

दरअसल तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने मैनपुरी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)ने स्टार प्रचारक (star campaigners) बनाया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण (third phase) की सीटों के लिए मैनपुरी (Mainpuri) के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को भी स्टार प्रचारक (star campaigners) बनाया गया है।

बता दें कि स्टार प्रचारकों (star campaigners) की सूची में आलोक शाक्य का नाम इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि वह साफ-सुथरी छवि के नेताओं में गिने जाते हैं। आलोक शाक्य मैनपुरी (Mainpuri) से सपा के जिलाध्यक्ष और तीन बार के पूर्व विधायक हैं। 2002 से 2012 तक तीन बार लगातार सपा के टिकट पर भोगांव से जीतकर वह विधायक बने। आखिरी कार्यकाल में वह राज्य मंत्री भी रहे। वहीं 2017 और 2022 के चुनाव में उन्हें भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री से हार का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने तीसरे चरण में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 40 नेताओं को स्टार प्रचारक (star campaigners) बनाया है। स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 40 नेताओं को शामिल किया है। जिले के दो नेताओं को भी स्थान मिला है। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य पूर्व मंत्री के अलावा जिले के रहने वाले पार्टी के प्रदेश सचिव खुमान सिंह वर्मा को स्टार प्रचारक बनाकर सूची में शामिल किया गया है। तीसरे चरण में सात मई को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सपा ने सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

Tag: #nextindiatimes #SamajwadiParty #starcampaigners

RELATED ARTICLE

close button