30 C
Lucknow
Sunday, May 19, 2024

सपा को तगड़ा झटका, कद्दावर नेता धर्म सिंह सैनी फिर से BJP में शामिल

Print Friendly, PDF & Email

सहारनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) को लेकर नेताओं के दल-बदल का दौर जारी है। इस बीच सपा (SP) को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार देर रात सहारनपुर से सैनी समाज के प्रमुख नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी (Dr. Dharam Singh Saini) अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गये।

यह भी पढ़ें-डिंपल के खिलाफ उम्मीदवार बदलने पर BSP पर भड़के अखिलेश यादव

उन्होंने भाजपा (BJP) मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया की मौजूदगी में भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। एक तरफ जहां सैनी (Dr. Dharam Singh Saini) की बीजेपी में घर वापसी हो गई, वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के लिए यह काफी बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले धर्म सिंह सैनी (Dr. Dharam Singh Saini) बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने सपा छोड़ने का एलान कर दिया लेकिन उनकी बीजेपी में एंट्री नहीं हो पाई। मंगलवार को वह एक बार फिर बीजेपी नेता बन गये।

बता दें कि धर्म सिंह सैनी (Dr. Dharam Singh Saini) काफी समय से भारतीय जनता पार्टी में आने की राह तलाश रहे थे। उनके आने से सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीटों पर बीजेपी (BJP) की स्थिति काफी मजबूत हो गई है क्योंकि पश्चिम में सैनी समुदाय धर्म सिंह को अपना नेता मानता है और दोनों सीटों पर सैनी समुदाय का अच्छा वोट शेयर है। ऐसे में विरोध के सारे स्वर खत्म हो जाएंगे और पूरा सैनी समाज एकजुट होकर चुनाव में बीजेपी को वोट दे सकेगा।

गौरतलब है कि धर्म सिंह सैनी (Dr. Dharam Singh Saini) 2007 से 2012 तक बसपा सरकार में और 2017 से 2022 तक भाजपा (BJP) सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह दो बार सरसावा और दो बार नकुड़ से विधायक रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए।

Tag: #nextindiatimes #BJP #DharamSinghSaini #SP

RELATED ARTICLE