मेष:आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से सुखद रहेगा। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आपके परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सीख या सलाह देता है तो उस पर अमल करना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न होंगे, आपको अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनानी होगी और उन्हें समय पर पूरा करना होगा। क्योंकि आज कई तरह के काम आपके पास होंगे ऐसे में कुछ जरूरी काम फंस जाने की आशंका है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ :आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ भी आज मिलेगा। अगर आपको किसी और की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें इससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्यस्थल पर अपनी बातें गुप्त रखें, अन्यथा आपके विरोधी फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, आप प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
मिथुन :मिथुन राशि के जातकों की पहचान का दायरा आज बढेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको आज फायदा मिलेगा। परिवार में आज आपको घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम और जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहें। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। बच्चों के साथ आज आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा।
कर्क :आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक रहेगा। आपके सासर और पराक्रम में भी आज इजाफा होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से आज लोगों का मन जीतने में सफल होंगे और इसका फायदा आपको कार्यक्षेत्र में भी मिलेगा। वैसे आज आपके ऊपर कुछ अचानक से काम आएंगे और आपको अचानक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा, इससे भी आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी।
सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।
कन्या:आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। घर से काम करने वाले लोगों को आज काम पर अधिक ध्यान देना होगा, आपके कामकाज पर आज नजर रखी जाएगी। आर्थिक मामलों में आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए, लेकिन अगर आप व्यापार में मंदी से परेशान हैं तो आप परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं। काम की तलाश जो लोग हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
तुला:आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप आज कुछ नई योजनाओं में धन लगाकर कमाई बढ़ा सकते हैं। आपकी रुचि आज कुछ नए काम में भी होगी और आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। किसी संबंधी और मित्र से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। कोई सोचा हुआ काम भी आज आपका बन सकता है।
वृश्चिक :आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो आपको बहुत प्रिय होगा, जिससे आपको ऑफिस में काफी खुशी महसूस होगी। कारोबार व्यापार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज बिजनस में अच्छी डील मिलने वाली है। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और उत्साह बना रहेगा। लेकिन पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।
धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।
मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।
कुंभ :आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उन्नति वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके अधिकारों में भी वृद्धि हो सकती है। कानून से जुड़े कुछ मामलों में आपको सावधान रहना होगा और नियम पालन का ध्यान रखना होगा। सितार यह भी कहते हैं कि आज आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। कोई भी काम साझेदारी में करना आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल और सहयोग दिखेगा। आपका कोई फंसा हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन:आज का दिन मीन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। लेकिन आपको आज आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आपके खर्चे आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो उससे बचें, अन्यथा चुकाना मुश्किल हो जाएगा। आज आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बच सकते हैं। धर्मार्थ कार्यों में भी आपकी रुचि आज रहेगी। आज आप फैमली लाइफ में परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)