35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

90s की टॉप हीरोइन की तीन बार टूटी शादी, लगा था तलाक का इल्जाम और….

एंटरटेनमेंट डेस्क। 90 के दशक में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर एक अभिनेत्री ने तीन शादियां कीं और तीनों असफल साबित हुईं। इसके चलते उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। तीन तलाक का दोष उन पर मढ़ा गया। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई। कहा गया कि वह शराब में डूबी रहती हैं।

यह भी पढ़ें-जब प्लास्टिक सर्जरी ने बुरी तरह बिगाड़ दिया इस एक्ट्रेस का चेहरा, चुड़ैल बोलने लगे थे लोग

यह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) हैं। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां नीलिमा ने तीन शादियां कीं। उनकी पहली शादी पंकज कपूर से हुई जिनसे उन्हें बेटे शाहिद हैं। दूसरी शादी राजेश खट्टर से हुई जिनसे उन्हें एक बेटा है। वहीं, तीसरी शादी रजा अली खान से हुई। हालांकि, चंद सालों में ही उनकी शादी टूट गई।

नीलिमा अजीम ने आगे कहा, “यह मेरी जिंदगी जीने का तरीका नहीं है। मैंने अपनी क्षमता के अनुसार जो कुछ भी कर सकती थी, किया। मैंने थिएटर किया, टीवी में काम किया, मैंने होस्टिंग की, डांस किया। एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे पास ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के 27 अवॉर्ड हैं। मैंने बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम किया है, लेकिन मैंने कभी इसके बारे में बात नहीं की और न ही कभी अपनी बड़ाई की।”

नीलिमा अजीम ने बताया कि मैं अपनी शादी खत्म नहीं करना चाहती थी, लेकिन जब कुछ होता है तो उसके पीछे कोई न कोई वजह होती है। किसी पर इल्जाम लगाना बहुत आसान होता है। उन्हें सोशल मीडिया पर भी टॉक्सिसिटी झेलनी पड़ती है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, “अभी कुछ ही दिन पहले किसी ने कमेंट किया था कि ‘शराब पीकर क्या हाल हो गया है’। जबकि मैं तो शराब पीती भी नहीं हूं। सोशल मीडिया बिना किसी सच्चाई के ही बयान दे देता है।”

Tag: #nextindiatimes #NeelimaAzeem #Entertainment

RELATED ARTICLE