41 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

25 साल पहले धुरंधर 2 की तरह घातक निकली थी ये फिल्म, हिला दिया था बॉक्स ऑफिस

एंटरटेनमेंट डेस्क। मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 जबरदस्त कमाई से धमाल मचा रही है। ठीक इसी तरह 25 साल पहले दिग्गज अभिनेता सनी देओल की एक मूवी ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक तहलका मचाया था। 18 करोड़ के बजट में बनने वाली सनी देओल की उस मूवी ने ऐतिहासिक कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया था।

यह भी पढ़ें-मोटी कहकर निकाली गईं थी सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं एक्ट्रेस

सुपरस्टार सनी देओल की जिस फिल्म को लेकर चर्चा की जा रही है, उसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। एक समुदाय विषेश के लोगों ने मूवी को लेकर आपत्ति जताई और सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी देखने को मिली थी। लेकिन इनके बावजूद सनी की गदर- एक प्रेम कथा की सफलता नहीं रुकी। साल 2001 में आई गदर ने धुरंधर 2 की तरह धुआंधार कमाई की थी।

निर्देशक अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली गदर- एक प्रेम कथा न सिर्फ सनी देओल के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर में भी गिना जाता है।गदर ने अपने समय में दर्शकों के दिलों को बखूबी जीता था। तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी ऑडियंस को काफी पसंद आई और दूसरी तरफ सनी देओल का दमदार एक्शन भी हर किसी का फेवरेट रहा।

गौर किया जाए सनी देओल की गदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2001 में थिएटर्स में रिलीज होने वाली इस मूवी की कुल लागत 18 करोड़ से अधिक थी, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 76 करोड़ से ज्यादा रहा था। गदर- एक प्रेम कथा ने वर्ल्डवाइड ऐतिहासिक कमाई करते हुए 111 करोड़ से अधिक कारोबार किया था।

Tag: #nextindiatimes #Dhurandhar2 #SunnyDeol

RELATED ARTICLE

close button