26 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

सिद्धार्थनगर में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

सिद्धार्थनगर। जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास लगभग 800 मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार (Weapon) से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मचा हड़कंप

हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया है। युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। उधर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। भवानीगंज थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मीडिया से बात करते हुए घायल युवक ने बताया कि मैं भवानीगंज चौराहे पर दवा लेने गया था वापस लौट रहा था। तभी पुल के पास सुनसान जगह पर आकाश ने हमारी गाड़ी रूकवाई उसके साथ दो लोग और थे। उसने मुझसे बात की जैसे मैं आगे बढ़ा तभी धारदार हथियार से मेरे सर पर हमला कर दिया। मैं भागने लगा तो मेरे दूसरे कंधे पर भी धारदार हथियार से हमला किया।

पीड़ित पिता ने बताया कि मेरा बेटा मुझे बाइक लेकर के चौराहे पर दवा लेने गया था। मुझे चौराहे के लोगों ने फोन करके बताया कि तुम्हारे बेटे के ऊपर किसी ने हमला किया है। उसकी हालत गंभीर है। हम लोग बेंवा से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर लेकर आए हैं। हमको इंसाफ चाहिए।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime

RELATED ARTICLE

close button