एंटरटेनमेंट डेस्क। मई का पहला हफ्ता सिने प्रेमियो के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कई भाषाओं की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिससे दर्शकों के पास चुनने के लिए ढेरों ऑप्शन होंगे। रोमांस और इतिहास से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक, इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में और Series रिलीज हो रही हैं।
यह भी पढ़ें-कभी ऑटो का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर राजपाल यादव ने ऐसे बनाई पहचान
एक दिन:
इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है ‘एक दिन’। इस मूवी से साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान के बेटे जुनैद खान को कास्ट किया गया है।
राजा शिवाजी:
महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज हो रही ‘राजा शिवाजी’ मराठी फिल्मों में अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बयां करती है। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और जेनेलिया देशमुख सहित कई दमदार कलाकार शामिल हैं।

ग्लोरी:
यह फिल्म एक स्पोर्ट्स क्राइम ड्रामा है। फिल्म में रघुबीर सिंह की कहानी दिखाई गई है, जो एक अनुशासित मुक्केबाजी कोच हैं। उसके एक स्टार खिलाड़ी की रहस्यमय मौत के बाद रघुबीर के ओलंपिक का सपना चकनाचूर हो जाता है।
अनदेखी सीजन 4:
‘अनदेखी’ चौथे सीजन के साथ लौट आया है।यह क्राइम ड्रामा सत्ता संघर्ष और रोमांच से भरपूर है। नए सीजन में अटवाल परिवार के भीतर चल रहा जबरदस्त सत्ता संघर्ष जारी है, जिसमें हर्ष छाया और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे पुराने कलाकार नजर आएंगे।
पैट्रियट:
इस सप्ताह की सबसे बड़ी फिल्म पैट्रियट है, जो मलयालम सिनेमा के दो दिग्गजों, ममूटी और मोहनलाल को एक दशक से अधिक समय बाद एक साथ ला रही है।
Tag: #nextindiatimes #Entertainment #Series




