35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

ये हैं IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, एक की उम्र सुनकर चौंक जाएंगे आप

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL को युवाओं का खेल माना जाता है, जहां फिटनेस और तेजी सबसे बड़ी ताकत होती है लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने उम्र को सिर्फ एक नंबर साबित किया और 40 साल की उम्र पार करने के बाद भी मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने अपने अनुभव और जज्बे से फैंस का दिल जीता।

यह भी पढ़ें-IPL के एक मैच से कितना कमा रहे वैभव सूर्यवंशी? रकम जान उड़ जाएंगे होश

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 45 साल और 92 दिन की उम्र में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। हॉग ने आईपीएल 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आखिरी मुकाबला खेला और शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।

प्रवीण तांबे आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 41 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। तांबे ने 44 साल और 219 दिन की उम्र में अपना आखिरी मैच खेला। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस के लिए खेलने वाले इस लेग स्पिनर ने 33 मैचों में 28 विकेट लिए। 2014 में KKR के खिलाफ उनकी हैट्रिक आज भी फैंस को याद है।

महेंद्र सिंह धोनी IPL के सबसे उम्रदराज सक्रिय खिलाड़ी हैं। 43 साल की उम्र में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आए। आईपीएल 2025 में उन्होंने कप्तानी संभालते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बने और उन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 42 साल की उम्र तक आईपीएल खेला। उन्होंने सिएसके, कोची तस्कर केरला और आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दक्षिण अफ्रीका के Imran Tahir ने भी 42 साल की उम्र तक आईपीएल में अपना जलवा दिखाया। 2019 सीजन में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट झटके थे।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #MSDhoni

RELATED ARTICLE