40 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

कौन हैं तूफानी रफ्तार वाले खिलाड़ी दिलशान मदुशंका, देखें इनका क्रिकेट करियर

स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिलशान मदुशंका ने मंगलवार को IPL डेब्यू किया। उन्होंने अपने ही हमवतन पथुम निसांका के रूप में पहला IPL विकेट हासिल किया। मदुशंका ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने 2023 में भारत के खिलाफ एक मैच में 5 विकेट लिए थे, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट भी शामिल था।

यह भी पढ़ें-फ्री में ऐसे देखें IPL 2026 के मैच, Jio के ये 3 प्लान्स हैं सबसे बेस्ट

Dilshan Madushanka को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में नहीं खरीदा था बल्कि वह तो रिप्लेसमेंट बनकर टीम में शामिल किए गए थे। वह ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर 75 लाख रुपये की धनराशि के साथ SRH में शामिल हुए थे। 2024 में MI ने उन्हें 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन तब वह चोट के कारण लीग से बाहर हो गए थे।

दिलशान मदुशंका का जन्म 18 जनवरी, 2000 को श्रीलंका के हम्बनटोटा शहर में हुआ था। लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर मदुशंका ने 2022 में श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। मदुशंका ने 2022 में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 10 जनवरी, 2023 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया, उनका पहला मैच टीम इंडिया के खिलाफ था। इसमें उन्होंने एक विकेट लिया। हालांकि उनका अभी तक का सबसे अच्छा स्पेल भारत के खिलाफ ही है।

दिलशान मदुशंका ने 28 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें एक बार फाइव विकेट हॉल किया है। उनका ये स्पेल भारत के खिलाफ था। मदुशंका ने अपने करियर में 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 50 और टी20 में 20 विकेट लिए हैं। आईपीएल के आलावा दिलशान मदुशंका पाकिस्तान सुपर लीग, इंटरनेशनल लीग टी20 और लंका प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #DilshanMadushanka #Sports

RELATED ARTICLE

close button