स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में धमाल मचा दिया। अपने आईपीएल करियर का पहला ओवर डालने आए प्रफुल्ल ने शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट झटक कर राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी थी। सनराइजर्स हैदराबाद को मिली जीत में प्रफुल्ल हिंगे का योगदान सबसे अहम रहा जिन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट लिए।
यह भी पढ़ें-मां ने गहने बेचकर दिलाए जूते, पढ़ें IPL डेब्यू पर इतिहास रचने वाले साकिब हुसैन की कहानी
हिंगे नागपुर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर SRH के अलावा मुंबई और गुजरात टाइटन्स ने भी उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था। SRH टीम ने उन पर भरोसा जताया और स्क्वॉड में शामिल किया। प्रफुल्ल की क्रिकेट में रुचि को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें स्थानीय जिमखाना क्लब में दाखिला दिलाया था। तब वह लगभग 13 साल के थे।

एक बार जब Prafull Hinge विदर्भ की अंडर-16 टीम में शामिल हो गए, तो फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रशांत वैद्य ने प्रफुल्ल को चेन्नई स्थित एमआरएफ पेस फाउंडेशन में भेजने की सलाह दी। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रफुल्ल 2022 से चेन्नई के मशहूर MRF पेस फाउंडेशन से जुड़े हैं। 2024 में वह ब्रिस्बेन भी गए, जहां उन्होंने हेजलवुड और रिचर्डसन जैसे तेज गेंदबाजों के साथ अभ्यास किया।
तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज सेंथिलनाथन ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैकग्रा को श्रेय दिया, जिन्होंने प्रफुल्ल की मदद की थी। रणनीतिक पक्ष की बात करें तो मैकग्रा शायद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्हें पता है कि किस लेंथ और किस लाइन पर गेंदबाजी करनी है। ये वो चीजें हैं जो मैकग्रा सिखाते हैं, जो निश्चित रूप से उसके लिए मददगार साबित होंगी।
Tag: #nextindiatimes #PrafullHinge #IPL2026




