पटना। बिहार में एक अब सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री के तौर पर शासन चलेगा। हाल ही में यहां की राजनीति में हुई इस बड़ी उथल-पुथल के बीच अचानक से यह राज्य लाइमलाइट में आ गया है। लोगों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि यहां का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा नेता कौन है?
यह भी पढ़ें-कम उम्र में बने मंत्री, फिर ऐसे तय किया बिहार के ‘सम्राट’ तक का सफर
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से MA किया। इसके बाद उन्होंने अर्थशास्त्र Ph.D करके डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक प्राध्यापक के रूप में भी काम किया था। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज कुमार झा भी काफी ज्यादा शिक्षित नेता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से MA की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही PhD की डिग्री ली और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में ही प्रोफेसर के पद पर रहे।

राम विलास पासवान ने भी MA और LLB की डिग्री प्राप्त की थी और उन्होंने बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा भी पास करके DSP के पद पर भी रहे थे। पुलिस सेवा के बजाय उन्होंने राजनीति को चुना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी बिहार के सबसे शिक्षित राजनेताओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने हैदराबाद से Graduation और Post graduation की डिग्री प्राप्त की है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। भले ही लोग लालू के देसी अंदाज के कायल हों लेकिन लालू यादव भी उच्च शिक्षा प्राप्त है। उन्होंने पटना कॉलेज से BA और पटना यूनिवर्सिटी से MA के साथ-साथ LLB यानी वकालत की डिग्री प्राप्त की है।
Tag: #nextindiatimes #NitishKumar #Bihar #SamratChoudhary




