41 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

श्रीदेवी ने जब रिजेक्ट कर दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म, सफेद साड़ी बनी थी वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी वो एक्ट्रेस रहीं, जिन्हें पहली फीमेल सुपरस्टार का तमगा मिला। Sridevi ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनके दम पर वह बॉक्स ऑफिस की क्वीन भी बनीं। हालांकि कुछ कल्ट फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें पहले श्रीदेवी ने रिजेक्ट कर दिया था। आज बात श्रीदेवी की उसी हिट फिल्म की, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

यह भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप रही थी ये फिल्म, बाद में मिला कल्ट क्लासिक का दर्जा

आज श्रीदेवी की जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं, वो कोई और फिल्म नहीं बल्कि साल 1989 में आई फिल्म चांदनी’ है। चमकाया भी ऐसा कि मानो श्री की खूबसूरती के सामने हर कोई फीका पड़ गया लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को पहले रिजेक्ट कर दिया।

श्रीदेवी इस फिल्म को करना ही नहीं चाह रही थीं लेकिन बड़ी मुश्किल से श्रीदेवी ने फिल्म के हामी भरी और इस हां के पीछे की वजह थे बोनी कपूर। दरअसल श्रीदेवी उस वक्त बड़ी स्टार थीं, अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के बारे में यश चोपड़ा को बताया था लेकिन श्रीदेवी को फिल्म के लिए अप्रोच करने में यश चोपड़ा झिझक रहे थे। फिर बोनी कपूर आए और उन्होंने श्रीदेवी की मुलाकात यश चोपड़ा से कराई।

अब आते हैं उस मुख्य कहानी पर, दरअसल श्रीदेवी चांदनी में काम तो करना चाहती थीं लेकिन जब फिल्म की कहानी उनके सामने आई तो वह हिचकिचा गईं। फिल्म में श्रीदेवी को सफेद कपड़े पहनने थे, जिसके लिए वह तैयार नहीं थीं। यश चोपड़ा (Yash Chopra) ने खुद अपनी डॉक्यूमेंट्री और कई इंटरव्यूज में इसका खुलासा किया था कि ‘चांदनी’ बनने से पहले उन्हें श्रीदेवी को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Tag: #nextindiatimes #Sridevi #Entertainment #Bollywood

RELATED ARTICLE

close button