35 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

जब शाहरुख ने पकड़ लिया था प्रियंका चोपड़ा का गला, रो पड़ी थीं देसी गर्ल

मुंबई। अपने अभिनय के दम पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहराया।आज के समय में प्रियंका हर निर्देशक-निर्माता की टॉप लिस्ट में हैं, लेकिन जब प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत की थी वो अधिकतर फिल्मों में सेकेंड लीड के रूप में नजर आईं।

यह भी पढ़ें-बेशुमार दौलत के मालिक हैं सलमान खान, इन बिजनेस से कमाते हैं बंपर पैसा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में लगातार संघर्ष करती गईं और आगे बढ़ती गईं। प्रियंका ने सलमान खान से लेकर Shah Rukh Khan, सनी देओल, अक्षय कुमार सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया। लेकिन बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ काम करते हुए प्रियंका के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वो काफी डर गईं और अपनी लाइनें तक भूल गईं।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने फिल्म डॉन और डॉन 2 में साथ में काम किया। लेकिन इस फिल्म के एक सीन शूट के दौरान शाहरुख खान ने जब प्रियंका चोपड़ा का गला पकड़ा तो वो काफी डर गईं और इस चक्कर में अपनी लाइंस भूल गईं। प्रियंका ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ मेरा एक फाइट सीक्वेंस चल रहा था और शाहरुख ने मेरा गला पकड़ रखा था।

प्रियंका ने आगे बताया, ‘उन्होंने जब मेरा गला पकड़ा तो मैं इसे देखकर इतना ज्यादा डर गई थी कि मैं अपनी लाइनें ही भूल गई थी, मुझे याद ही नहीं आ रहा था मेरी लाइनें क्या है। ये शायद शाहरुख खान के अभिनय का कमाल था’। प्रियंका ने कहा सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन के अभिनय को देखने के बाद भी मैं रो पड़ी थी। इसलिए आप ये नहीं कह सकते कि मैं शाहिद की परफॉर्मेंस को पसंद करती हूं।

Tag: #nextindiatimes #ShahRukhKhan #PriyankaChopra

RELATED ARTICLE

close button