एंटरटेनमेंट डेस्क। बारबेडियन सिंगर और मॉडल रिहाना इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही हैं। वो एक ग्लोबल स्टार हैं। इन दिनों वो भारत में हैं। रिहाना अचानक दो साल के बाद भारत आई हैं। वो अपने ब्यूटी ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के एक इवेंट को लेकर मुंबई पहुंची हैं। इससे पहले वो साल 2024 में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में भारत आई थीं।
यह भी पढ़ें-स्कूल में मिलते थे ताने, स्टारडम के बाद मिली तन्हाई, पढ़ें Elvis Presley की अनसुनी कहानी
क्या आप जानते हैं कि एक समय रिहाना अपने एक ट्वीट के चलते भारत में काफी चर्चा में रहीं थी। दरअसल यह मामला किसान आंदोलन के समय का है और इस दौरान रिहाना ने भारत सरकार के खिलाफ अपना एक ट्वीट जारी किया था जिस वजह से वह सुर्ख़ियों में आ गयी थी। पूरे भारत में किसान आंदोलन चल रहा था। इसी दौरान रिहाना ने भी किसान आंदोलन को देखते हुए एक ट्वीट जारी किया था जिसमें उन्होंने भारत सरकार पर उंगली उठायी थी।

मामला देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ़ गया कि खुद विदेश मंत्रालय को इसे शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। आपकी जानकारी के लिए बता दें रिहाना (Rihanna) ने अपने ट्वीट करते हुए सवाल किया था कि, किसान जो प्रोटेस्ट या फिर विरोध कर रहें हैं उसपर कोई बात क्यों नहीं कर रहा है। उनके इस ट्वीट के बाद पूरे भारत में उनकी काफी आलोचना की जाने लगी थी।
मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ था भारत के विदेश मंत्रालय ने रिहाना को चेतावनी देते हुए एक बयान भी जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि सेलेब्रिटीज इस तरह के गैर जिम्मेदार कमेंट करने से बचें और इस पर कमेंट करने से पहले किसान आंदोलन के बारे में पूरी तरह से जान लें।
Tag: #nextindiatimes #Rihanna #Hollywood




