एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में कैट फाइट का दौर एक लंबे समय से चला आ रहा है। खास तौर पर करीना कपूर ने तो अपने करियर के शुरुआती दौर में कई एक्ट्रेसेस से पंगे लिए हैं। जिन अभिनेत्रियों के साथ करीना कपूर की कैट फाइट हुई है, उनमें एक नाम 90 के दशक की ‘डिंपल क्वीन’ Preity Zinta का भी शामिल है।
यह भी पढ़ें-इस एक्टर ने 11 दिन में साइन की थीं 47 फिल्में, एक गलती से डूब गया करियर
करीना कपूर और प्रीति जिंटा के बीच यह कैट फाइट एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर हुई थी। करीना कपूर और प्रीति जिंटा के बीच जिस फिल्म को लेकर खींचतान शुरू हुई थी, वह साल 2003 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘कल हो ना हो’ थी।ऐसी खबरें थीं कि ‘नैना’ के रोल के लिए करीना इस फिल्म की पहली च्वाइस थीं।

करण जौहर ने प्रीति जिंटा से पूछा कि ‘कल हो ना हो’ के लिए करीना पहली च्वाइस थीं, ऐसे में उनकी जगह लेने को लेकर वह क्या सोचती हैं? इसके जवाब में प्रीति ने तपाक से कहा था-“आप किसी स्टोर में जाते हैं और वहां कोई जींस ट्राई करते हैं।वह जींस आपको फिट भी हो जाती है, लेकिन आप उसे खरीदते नहीं हैं और उतारकर रख देते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपकी जींस हो गई। अगला इंसान आएगा, उसे ट्राई करेगा और खरीद लेगा।”
प्रीति जिंटा ने करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए आगे कहा, “हर जगह यही छप रहा था कि करीना इस मूवी के लिए पहली चॉइस थीं। उन्होंने खुद भी कई बार यह कह दिया था कि ‘मैंने यह फिल्म छोड़ी है’। तो मैंने कहा- ओके करीना, इसके लिए आपको थैंक यू! जैसे भी हो, यह फिल्म मेरी किस्मत में ही लिखी थी।”
Tag: #nextindiatimes #PreityZinta #KareenaKapoor




