31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

नए साल के दूसरे दिन क्या कहता है आपका राशिफल, पढ़ें यहां

Print Friendly, PDF & Email

मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधान रहने का है। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आप अच्छा काम करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। सर्दी से बचते-बचाते बीमार पड़ने की आशंका है। लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा कमजोर है, हालांकि कार्यस्थल पर स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और परिजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुख और शांति से भरा रहे। अचानक आय के योग बनेंगे। आज आपको सम्मान मिलेगा और आपके काम सफल होंगे। मकान-वाहन खरीदने के योग बनेंगे। संतान की आजीविका संबंधी चिंता दूर होगी। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।

वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। बीमारी से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके प्रेम जीवन में खुशियां आएं। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बेहतर बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप मन से प्रसन्न रहेंगे। आज यात्रा करते समय सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज बातचीत, व्यवहार और निर्णय गुप्त रखें। संपत्ति संबंधी कोई विवाद आज सुलझ जाएगा। आजीविका में आ रही रुकावट दूर होने के योग हैं।

मिथुन :मिथुन राशि वालों के लिए काम के मामले में आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आज विरोधी आपके आभारी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। मन लगाकर काम करने से कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर होंगी। आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम पूरे होंगे। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभदायक कार्य होंगे और योजनाओं में प्रगति होगी। कामकाज में प्रगति की संभावना बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। खर्चे भी थोड़े बड़े होंगे, फिर भी आप अपनी दिनचर्या में सुधार करेंगे और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

कर्क :आज का दिन आपकी राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। आप हर काम में सफल होंगे और मेहनत रंग लाती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कहीं दूर की यात्रा आपके लिए आनंददायक साबित होगी। किसी से अनावश्यक झगड़े में न पड़ें। कर्ज की वसूली होगी। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कार्यों में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

सिंह :सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उथल-पुथल भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में किसी से झगड़ा होने की आशंका है। आज आपका स्वभाव उग्र रहेगा। वाणी की कड़वाहट किसी का दिन दुखाएगी। धैर्य की कमी के कारण पारिवारिक माहौल संभलते हुए भी बिगड़ जाएगा। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें अन्यथा मुश्किल होगी। कार्य या व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा लेकिन वाद-विवाद के बाद ही। उधार लेने का व्यवहार भी आपको परेशान करेगा। आप अपनी किसी गलती के कारण हंसी का पात्र बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अधिक खर्च करने पर भी आपको शांति नहीं मिलेगी।

कन्या: सितारे कह रहे हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा जिससे इनकी परेशानी और दुविधा दूर होगी। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए दूसरों की बातों में आकर धन निवेश करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन के मामले में आपको सुख की प्राप्ति होगी। महिलाओं को मायके की ओर से लाभ और शुभ सूचना मिल सकती है। यात्रा की प्लानिंग भी हो सकती है।

तुला: तुला राशि के जातक आज आज अगर आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपनी बुद्धि और कलात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अपने पिता अथवा अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में कोई विवाद की स्थिति बनती है तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए, और जब तक पूछा न जाए कोई भी सलाह देने की गलती न करें। आपके लिए आज सलाह है कि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आर्थिक लेन देन करने से बचें।

वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि, आज आप जो भी काम करेंगे, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। लेकिन आज आपकी राशि से द्वादश भाव में बना बुध और चंद्रमा का संयोग आपको आर्थिक मामलों में उलझाएंगे। सेहत भी आपका नरम रह सकता है। आज आपका किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, इससे बचना है तो वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही आज आपको सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी से उधार लेन देने से आपको बचना होगा नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, घर में उत्साव और मनोरंजन का माहौल बन सकता है। वैसे आज आपको चोट लगने की भी आशंका है इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। आपका बनता हुआ काम भी आज अटक सकता है।

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हें कि आपके लिए दिन हर तरह से फायदेमंद रहेगा। आप जिस भी क्षेत्र में दिल लगाकर प्रयास करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिेलेगी। अच्छी बात यह भी है कि आप शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। कोई डील जो आपकी अटक रही थी वह भी आज आप फाइनल हो सकती है। आपको अपने रिश्तेदारों या दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे, शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। कुछ जरूरी चीजों पर आपका धन आज खर्च होगा जिससे खर्च के बाद भी आपको उसका मलाल नहीं रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE